Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,व्यापार,राष्ट्रीय

एफटीए से भारत के निर्यातकों के लिए खुल रहे बड़े अवसर, उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान: पीयूष गोयल

एफटीए से India के निर्यातकों के लिए खुल रहे बड़े अवसर, उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान: पीयूष गोयल

New Delhi, 21 अक्टूबर . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Wednesday को कहा कि पिछले कुछ वर्षों में India द्वारा किए गए विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) ने देश के निर्यातकों के लिए बड़े अवसरों के द्वार खोले हैं. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi Government का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि इन समझौतों का लाभ किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं, एमएसएमई और छोटे कारोबारियों तक पहुंचे, ताकि वे अधिक से अधिक ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचा सकें.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गोयल ने कहा कि इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने में मदद के लिए वाणिज्य विभाग राज्य Governmentों के सहयोग से विशेष एफटीए जागरूकता और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर रहा है.

उन्होंने गोवा के Chief Minister प्रमोद सावंत द्वारा राज्य में आयोजित ऐसे ही एक कार्यक्रम में भाग लेने और स्थानीय उद्योगों को नए निर्यात बाजारों की संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित करने की सराहना की.

गोयल ने कहा, “देशभर में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर राज्य अपनी विशिष्ट निर्यात क्षमता को पहचान सके, हमारे एफटीए का बेहतर उपयोग हो और India के निर्यात को नई गति मिले.”

उन्होंने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता Tuesday से लागू हो चुका है और इसके तहत भारतीय निर्यात को 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त (ड्यूटी-फ्री) पहुंच मिली है. यह समझौता एमएसएमई, किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रम-प्रधान क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर पैदा करेगा. साथ ही भारतीय पेशेवरों के लिए नए रास्ते खोलेगा और India के मूल हितों की भी रक्षा करेगा.

गोयल ने कहा कि भारतीय किसानों को फल, सब्जियां, मसाले और अन्य कृषि उत्पादों के लिए न्यूजीलैंड के बाजार में अधिक पहुंच मिलेगी. इसके अलावा उत्पादकता बढ़ाने, आय मजबूत करने और आजीविका को बेहतर बनाने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग भी बढ़ेगा.

उन्होंने जोर देकर कहा कि डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह संरक्षित रखा गया है और किसानों के हित Government की सर्वोच्च प्राथमिकता बने हुए हैं.

मंत्री ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड द्वारा India में 20 अरब डॉलर तक के निवेश को सुगम बनाने की प्रतिबद्धता विनिर्माण, बुनियादी ढांचे, सेवाओं और नवाचार के क्षेत्रों में बड़ी संभावनाएं पैदा करेगी तथा रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देगी.

उन्होंने कहा, “इस नई यात्रा की शुरुआत के साथ मैं हमारे निर्यातकों, कारोबारियों, एमएसएमई और उद्यमियों को शुभकामनाएं देता हूं. मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे इस समझौते का पूरा लाभ उठाएं, दीर्घकालिक साझेदारियां विकसित करें और इसकी संभावनाओं को देशवासियों के लिए वास्तविक लाभ में बदलें.”

–

डीबीपी

Share