
तिरुवनंतपुरम, 27 सितंबर . India के उपPresident सी. पी. राधाकृष्णन केरल की एक दिवसीय यात्रा पर तिरुवनंतपुरम पहुंचे. उपPresident के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर इस यात्रा की जानकारी साझा की गई है.
पोस्ट में लिखा गया, “उपPresident सी. पी. राधाकृष्णन केरलम की एक दिवसीय यात्रा के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे. केरल के Governor राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया; केरल Government में मंत्री बिन्दु कृष्णा और सी. पी. जॉन; संसद सदस्य शशि थरूर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.”
उपPresident ने भी अपने निजी ‘एक्स’ हैंडल से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “केरल की एक दिन की यात्रा के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचा. यहां केरल के Governor राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केरल Government में मंत्री बिंदु कृष्णा और सी. पी. जॉन, सांसद शशि थरूर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया.”
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उपPresident को Governor राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया. इस दौरान Union Minister राममोहन नायडू, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और राज्य Government के मंत्री भी मौजूद रहे.
अपनी इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उपPresident दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, वह सबसे पहले कोल्लम स्थित प्रसिद्ध माता अमृतानंदमयी मठ जाएंगे. वहां आयोजित ‘विश्व सेवा दिनम’ समारोह में वह हिस्सा लेंगे. यह समारोह सेवा और आध्यात्म के संगम के रूप में मनाया जाता है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु जुटते हैं.
इसके बाद उपPresident तिरुवनंतपुरम लौटेंगे और एसयूटी एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के स्नातक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस समारोह में मेडिकल के छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी. उपPresident के संबोधन को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है.
तमिलनाडु से आने वाले राधाकृष्णन दक्षिण India के राज्यों के साथ गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव रखते हैं. उनका यह दौरा न केवल शैक्षणिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है, बल्कि केरल की समृद्ध परंपरा और सेवा भावना को राष्ट्रीय मंच पर रेखांकित करने वाला भी माना जा रहा है.
–
एससीएच/एएस