राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ नेता देश को भ्रमित करना चाहते हैं: अनुराग ठाकुर

पालमपुर, 27 सितंबर . भाजपा नेता और सांसद अनुराग ठाकुर का Sunday को सुलह विधानसभा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोप पर कहा कि चुनाव आयोग की ओर से प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ नेता देश को भ्रमित करना चाहते हैं और अपनी हार को निराधार आरोपों के पीछे छुपाना चाहते हैं. तथ्यों के बिना सबूतों के संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखा का प्रयास किया जाता है, जिस मीडिया रिपोर्ट का वो हवाला दे देते हैं, उस मीडिया रिपोर्ट में न किसी से पूछा गया और न किसी का बयान है. अगर निराधार आंदोलन करने की राहुल गांधी बात कर रहे हैं तो आंदोलन पिटने वाला है.

वहीं, अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी के सवाल पर कहा कि ममता बनर्जी चाहे नंदीग्राम या बंगाल में हो, वह अपनी हार पचा नहीं पा रही. बंगाल की जनता में 15 साल ममता बनर्जी को दिए, लेकिन उन्होंने बंगाल में कानून व्यवस्था की दुर्गति कर दी और घुसपैठ को बल दिया और बेरोजगारी को बढ़ावा दिया, जिसके कारण वहां को लोगों को पलायन करना पड़ा. बंगाल की आर्थिक स्थिति खराब कर दी और अब यह लोग अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे हैं.

अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य करने पर कहा कि देश में 140 करोड़ भारतीयों को वंदे मातरम गाना चाहिए. इस गीत के लिए तीन मिनट बीस सेकेंड का समय होता है, लेकिन कुछ लोगों के पास तीन मिनट का समय नहीं हैं, इसलिए इस गीत अपमानित करने का काम कर रहे हैं. एक समय था, जब कांग्रेस सत्ता में आने के लिए देश के विभाजन भी कर दिया था.

रूस ने यूएनएससी में India की स्थाई सदस्यता का समर्थन किया है. इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग वीटो लगा कर India का स्थाई सदस्य बनाने से रोक लगातेहैं,. आज India के बढ़ते कदमों को कोई नहीं रोक सकता. आज India का मान सम्मान दुनिया में ओर भी बढ़ा है.

हिमाचल की राजनीति पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कई गुटों में बंटी है. इनके बयान कहीं भी आपस में नहीं मिल रहे. इनके प्रभारी कुछ कहते हैं ओर नेता कुछ ओर कहते हैं. हिमाचल में कांग्रेस बंटी हुई है और आपस में ही मतभेद हैं.

अनुराग ठाकुर ने एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की जीत और गोल्ड मेडल जीतने पर सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि एशियन गेम्स में खिलाड़ियों ने India का नाम रोशन किया है जो कि सभी के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कबड्डी की टीम में हिमाचल की चार बेटियां भी खेल रही हैं और जब हमारी बेटियां वापिस आएंगी तो उनका धूम धड़ाके के साथ स्वागत किया जाएगा.

–

ओपी/पीएम

Leave a Comment