Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

एक्टर बहुत बहादुर होते हैं, कभी-कभी टूटा दिल भी चाहिए होता है : अनुपम खेर

एक्टर बहुत बहादुर होते हैं, कभी-कभी टूटा दिल भी चाहिए होता है : अनुपम खेर

Mumbai , 25 अगस्त . Actor अनुपम खेर पिछले कई दशकों से मनोरंजन जगत में राज कर रहे हैं. Tuesday को उन्होंने एक Actor की खूबियों पर चर्चा की. उनका कहना है कि एक एक्टर व्यक्ति के उन सभी भावनाओं को पर्दे पर उतारता है, जिसे लोग जल्दी बाहर नही लाते हैं.

Actor अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ शानदार किरदारों की तस्वीरें पोस्ट कीं. इसके साथ उन्होंने बताया कि एक एक्टर को बेशक अपनी कला के बदले नाम-शोहरत मिलती है, लेकिन एक्ट करते वक्त सिर्फ कलाकार की कला ही काम आती है.

उन्होंने लिखा, “एक Actor का दिल और हुनर. Actor बहुत ही नाजुक दिल के लोग होते हैं, जो अपनी उन भावनाओं को सभी के सामने लेकर आते हैं, जिन्हें लोग पूरी जिंदगी छिपाने की कोशिश करते हैं.

Actor ने बताया कि व्यक्ति को अपनी पूरी जिंदगी में, गम, डर, जलन, प्यार, खुशी, असुरक्षा की भावनाओं को अपने अंदर ही ढूंढनी पड़ती हैं. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि एक Actor बहुत बहादुर होते हैं. क्योंकि बेशक, एक्टिंग से शोहरत, पैसा और ऐशो आसाम मिलते हैं, लेकिन एक्ट करते वक्त जब कमैरा चेहरे के सामने आता है, तो इन आरामों में से कोई भी काम नहीं आता है. उसके लिए आपको हुनर और एक खास तरह का दिल भी चाहिए, कभी-कभी तो टूटा हुआ दिल भी चाहिए होता है.”

Actor ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की बात करते हुए कहा, “करियर के शुरुआती सालों में, तो मुझे लगता था कि मैं खुद को साबित करने की जल्दी में था. क्योंकि मैं मनोरंजन जगत में एक गॉडफादर के तौर पर आया था और मेरे पास बस नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ट्रेनिंग और आत्मविश्वास था. कहीं न कहीं मैं लगातार यही कह रहा था, “देखो मैं क्या कर सकता हूं. देखो मैं कितना अलग हो सकता हूं.”

Actor ने बताया कि पिछले कुछ सालों में उनमें यही बदलाव आया है कि पहले से ज्यादा रिलैक्स हो गए हैं. उन्होंने लिखा, “मुझे अब दूसरों को इम्प्रेस करने की वैसी जरूरत महसूस नहीं होती. अब मुझे किरदार की अनिश्चितता में मजा आने लगा है, जैसे कि उसकी खामोशी, विरोधाभास, कमजोरियां, यहां तक कि उसकी बेवकूफियां भी. अब मैं खुद को और ज्यादा चैलेंज करता हूं, लेकिन अजीब बात यह है कि अब घबराहट बहुत कम होती है. शायद एक एक्टर के तौर पर उम्र बढ़ने की एक अच्छी बात यही है कि आप सभी को ये जताना बंद कर देते हैं कि आपको कितना पता है. यहां मेरे उस सफर के कुछ चेहरे हैं. हर एक ने मुझे एक्टिंग के बारे में कुछ नया सिखाया और मेरे बारे में भी, आनंद लें.”

–

एनएस/पीएम

Share