ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद

Mumbai , 4 सितंबर . दिवंगत Actor ऋषि कपूर की जन्मतिथि 4 सितंबर को है. इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों और इंडस्ट्री के लोगों ने Actor को याद कर उनके व्यक्तित्व की सराहना की और उन्हें नम आंखों से याद किया.

निर्देशक सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे नीतू और ऋषि कपूर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं. निर्देशक ने ऋषि कपूर को याद कर फिल्म कर्ज से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने लिखा, “साल 2010 में रात के ढाई बजे मेरे फोन की घंटी बजी. मैंने फोन उठाया तो दूसरी तरफ आवाज थी ऋषि कपूर की, वह बोले “साला, तुम क्या पिक्चर बनाया है!!” मैंने पूछा, “कौन सी? उन्होंने कहा, “अरे हमारी कर्ज, अभी फिर देखी. अब तू सो जा.” इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया.

सुभाष घई ने आगे लिखा, “ऐसा सिर्फ ऋषि कपूर ही कर सकते थे. कर्ज 1980 में बनी थी. आज उनके जन्मदिन पर मुझे याद आ रहा है कि वो 1972 से 1999 तक पर्दे पर सबसे चार्मिंग रोमांटिक जेन-जी स्टार हुआ करते थे. इसके बाद उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाने शुरू किए और अपने करियर की दूसरी पारी में हर फिल्ममेकर को अपनी वर्सेटिलिटी से हैरान कर दिया.”

निर्देशक ने मजाकिया अंदाज में बताया कि ऋषि कपूर ऐसी सख्सियत थे, जिन्हें उनकी पत्नी नीतू कपूर ही संभाल सकती थीं. निर्देशक ने लिखा, “नीतू को सलाम है और मुझे ये जोड़ी बहुत पसंद है. हैप्पी बर्थडे चिंटू.”

ऋद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक पापा. आज आपके लिए सितारे थोड़ा और ज्यादा चमकेंगे, मैं आपको हर दिन याद करती हूं.

Actress नीतू कपूर ने भी पति ऋषि कपूर को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी.

4 सितंबर 1952 को Mumbai में ऋषि कपूर का जन्म हुआ था. उनके पिता महान Actor-फिल्मकार राज कपूर और दादा पृथ्वीराज कपूर थे. उन्होंने रोमांटिक ‘चॉकलेटी हीरो’ से लेकर गंभीर और नकारात्मक किरदार निभाए. हर भूमिका में उन्होंने शानदार अभिनय से जान डाल दी.

एनएस/पीएम

Leave a Comment