Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

ऋषिकेश मुखर्जी की पुण्यतिथि पर जैकी श्रॉफ ने किया याद, कहा-दूरदर्शी कहानीकार को दिल से नमन

ऋषिकेश मुखर्जी की पुण्यतिथि पर जैकी श्रॉफ ने किया याद, कहा-दूरदर्शी कहानीकार को दिल से नमन

Mumbai , 27 अगस्त . चार दशकों से ज्यादा हिंदी सिनेमा में राज करने वाले निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की पुण्यतिथी Thursday को मनाई जा रही है. इस मौके पर Actor जैकी श्रॉफ ने निर्देशक को याद किया.

Actor जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक की तस्वीर शेयर कर लिखा, “दूरदर्शी कहानीकार, ऋषि दा (ऋषिकेश मुखर्जी) को उनकी पुण्यतिथि पर दिल से याद करते हैं.”

कोलकाता में जन्में ऋषिकेश मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में ऋषि दा के नाम से जाना जाता था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक फिल्म संपादक (एडिटर) और कैमरामैन के रूप में की थी.

वर्ष 1951 में वे Mumbai आ गए और महान फिल्मकार बिमल रॉय के साथ उनके सहायक निर्देशक और संपादक के रूप में काम किया. उन्होंने ‘दो बीघा जमीन’ (1953), ‘परिणीता’ (1953), और ‘देवदास’ (1955) जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

बतौर निर्देशक उन्होंने साल 1957 में फिल्म ‘मुसाफिर’ से शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. साल 1959 में आई फिल्म ‘अनाड़ी’ (राज कपूर के साथ) ने उन्हें एक बड़ी पहचान दिलाई.

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और मध्यमवर्गीय परिवार, सादगी और मानवीय रिश्तों पर आधारित कई बेहतरीन फिल्में बनाईं. उनकी यादगार फिल्मों में ‘आनंद’ (1971), ‘गुड्डी’ (1971), ‘अभिमान’ (1973), ‘बावर्ची’ (1972), ‘चुपके-चुपके’ (1975), ‘गोलमाल’ (1979) और ‘खूबसूरत’ (1980) शामिल हैं.

उनकी फिल्मों में हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ एक गहरा सामाजिक संदेश होता था. सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें India Government द्वारा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. 27 अगस्त 2006 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनका सिनेमा आज भी अमर है.

निर्देशक को अपने जीवन के अंतिम वर्षों में उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और लंबी बीमारी का सामना करना पड़ा. ऋषिकेश मुखर्जी को पशुओं से बहुत प्रेम था. Mumbai के बांद्रा स्थित उनके घर में हमेशा कई पालतू कुत्ते और बिल्लियां रहते थे. अपने जीवन के अंतिम दिनों में वे अपने पालतू जानवरों और नौकरों के बीच ही ज्यादा रहते थे.

–

एनएस/पीएम

Share