Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, चार स्कूली छात्रों की मौत

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, चार स्कूली छात्रों की मौत

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में आगरा-Lucknow एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, चार स्कूली छात्रों की मौत

कन्नौज, 24 नवंबर . उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-Lucknow एक्सप्रेसवे पर Tuesday को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 बच्चे घायल हो गए. यह हादसा ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 209 किलोमीटर पर हुआ.

जानकारी के अनुसार, आगरा से स्कूली बच्चों को पिकनिक पर लेकर बस कौशांबी गई थी. Tuesday को सभी बच्चे वापस लौट रहे थे. इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर बस खड़ी थी, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के समय बस में करीब 50 छात्र और छह शिक्षक सवार थे.

सूचना मिलते ही Police और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है.

हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और Police अधीक्षक विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने घायल बच्चों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. हादसे के बाद Police घटना की जांच में जुट गई है.

Police अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कौशाम्बी से लगभग 50 छात्रों और स्टाफ को लेकर आ रही एक स्कूल बस मथुरा से लौट रही थी. सुबह करीब 5:45 बजे, आगरा से Lucknow की तरफ आगरा-Lucknow एक्सप्रेसवे पर 209वें किलोमीटर के पास एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी. तिरवा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया. स्कूल के प्रिंसिपल और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें Kanpur रेफर किया जा रहा है, जबकि मामूली रूप से घायल 22 बच्चों का इलाज तिरवा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

अधिकारी ने बताया कि स्कूल की बस एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़ी थी. इसी दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी है. इस घटना के दौरान सुरक्षित रहे बच्चों और स्कूल स्टाफ को दूसरे वाहन की व्यवस्था करके घर भेजा जा रहा है.

एक घायल छात्र ने बताया कि कन्नौज के इलाके में छात्रों को बाथरूम कराने के लिए बस रुकी थी. इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने बस को टक्कर मारी. बस में करीब 50 बच्चे थे.

–

डीसीएच/

Share