राष्ट्रपति मुर्मु व उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की दीं शुभकामनाएं

New Delhi, 24 नवंबर . महान संत, सिख पंथ के संस्थापक व प्रथम गुरु, गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर President द्रौपदी मुर्मु व उपPresident सी.पी. राधाकृष्णन समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने शुभकामनाएं दी हैं.
President द्रौपदी मुर्मु की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं. गुरु नानक देव का ‘इक ओंकार’ का संदेश वस्तुतः समस्त मानवता की एकता का संदेश है. उन्होंने जाति-पांति, ऊंच-नीच और भेदभाव से मुक्त समाज की स्थापना पर बल दिया तथा प्रेम, करुणा और मानव सेवा को जीवन का आधार बनाने की शिक्षा दी.”
President ने आगे लिखा, “उनकी शिक्षाओं में ‘नाम जपो, किरत को और वंड छको’ का विशेष महत्व है. उन्होंने ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी और परिश्रम से आजीविका अर्जित करने तथा अपनी कमाई को दूसरों के साथ बांटने का संदेश दिया. लंगर की परंपरा के माध्यम से उन्होंने सामाजिक समानता और निःस्वार्थ सेवा का व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किया. आइए, इस पावन अवसर पर हम गुरु नानक देव की शिक्षाओं को अपनाने तथा सेवा, समानता और सद्भाव के मूल्यों के आधार पर समाज एवं राष्ट्र के कल्याण में योगदान देने का संकल्प लें.”
उपPresident सी.पी. राधाकृष्णन ने लिखा, “गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर, मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. उनकी सत्य, समानता, करुणा, निस्वार्थ सेवा और सार्वभौमिक भाईचारे की शाश्वत शिक्षाएं मानवता को रोशन करती हैं और हमें शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान पर आधारित समाज बनाने के लिए प्रेरित करती हैं. ‘किरत करो, वंड छको और नाम जपो’ का उनका संदेश हमें धार्मिकता, सम्मान और मानवता की सेवा के लिए मार्गदर्शन करे.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आप सभी को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. गुरु नानक देव ने पूरी मानवता को प्रेम, समानता, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया. उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से रहित ऐसे समाज की कल्पना की, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और गरिमा प्राप्त हो. उन्होंने मानवता को ‘इक ओंकार’ का शाश्वत संदेश दिया और परमात्मा की एकता, सर्वव्यापकता तथा शाश्वत सत्य का बोध कराया.”
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “करुणा और सद्भाव का संदेश देकर मानव समाज को नई दिशा देने वाले सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. गुरु नानक देव ने एक ओर ईश्वर के प्रति आस्था व सदाचार की ज्योति जलाई, वहीं दूसरी ओर भेदभाव मुक्त समाज, बंधुत्व और नारी सम्मान का मार्ग भी दिखाया. लंगर की परंपरा और धर्मशालाओं की स्थापना के माध्यम से उन्होंने सेवा और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया. उनकी शिक्षाएं अनंतकाल तक सत्य, परोपकार व लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी.”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “महान संत, सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु, गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को लख-लख बधाइयां! दुनिया में आज जितनी समस्याएं हैं, उनका समाधान गुरु नानक देव की शिक्षाओं में है. ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ परमात्मा का नाम जपना शांति देता है, मन आनंद और प्रसन्नता से भरता है.”
–
एसडी/एएस


