Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक समृद्धि, वीरता और प्रगति पूरे देश को करती है प्रेरित : मनोज सिन्हा

उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक समृद्धि, वीरता और प्रगति पूरे देश को करती है प्रेरित : मनोज सिन्हा

New Delhi, 9 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं.

उपGovernor मनोज सिन्हा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं पवित्र देवभूमि के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक समृद्धि, वीरता और विकास की प्रगति पूरे देश को प्रेरित करती है. हिमालय, गंगा और बाबा केदारनाथ की यह भूमि निरंतर समृद्ध होती रहेगी और India की एकता तथा चेतना को और मजबूत करेगी.

Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि धर्म, अध्यात्म और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पवित्र संगम स्थली, अनुपम नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण, देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस की सभी उत्तराखंड वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान बद्री-केदार के आशीर्वाद से धन्य यह पावन धरा सीएम धामी के कुशल नेतृत्व में ऐसे ही निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर गतिमान रहे और सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि, और आनंद में वृद्धि होती रहे, यही कामना करता हूं.

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने बधाई देते हुए लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों और दिल्ली में बसे उत्तराखंडी परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बाबा केदारनाथ और बद्री विशाल की पावन धरा उत्तराखंड हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का गौरव है. पीएम मोदी के मार्गदर्शन और Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है. बाबा केदार से प्रदेश की निरंतर उन्नति और जन-जन के मंगल की प्रार्थना करती हूं.

BJP MP बांसुरी स्वराज ने बधाई देते हुए लिखा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं. देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा, समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और वीरता की विरासत को कोटि-कोटि नमन. यह राज्य हमारे लिए केवल हिमालय की सुंदरता का प्रतीक नहीं बल्कि अटूट संकल्प, संघर्ष, शौर्य और आध्यात्मिक चेतना की पहचान है. आइए, बाबा केदारनाथ एवं भगवान बद्री विशाल के आशीर्वाद से हम सभी मिलकर एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लें. समस्त उत्तराखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

–

डीकेएम/पीएम

Share