ई-कॉमर्स में मुनाफे का झांसा देकर गुजरात के एक व्यक्ति से 5.88 लाख रुपए की ठगी, यूपी का जिम ट्रेनर गिरफ्तार

सूरत, 28 अक्टूबर . Gujarat में सूरत शहर Police की साइबर क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से 32 वर्षीय एक जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया है. उस पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए ठगे गए पैसों को निकालने में मदद करने का आरोप है.
इस धोखाधड़ी में, एक ई-कॉमर्स बिजनेस से ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर शिकायतकर्ता से 5.88 लाख रुपए ठगे गए थे.
Police ने Wednesday को बताया कि आरोपी अब्दुल्ला उर्फ सोनू मजीद ने कथित तौर पर कमीशन के आधार पर हासिल किए गए बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम को इधर-उधर करने में मदद की. उसने Dubai में छिपे एक अन्य आरोपी के निर्देश पर, ठगी की रकम के एक हिस्से को यूएसडीटी (अमेरिकी डॉलर से जुड़ी एक क्रिप्टोकरेंसी) में बदल दिया.
Police के अनुसार, शिकायतकर्ता से एक डेटिंग ऐप के जरिए संपर्क किया गया और उसे एक फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजा गया.
आरोपी ने शिकायतकर्ता को उस वेबसाइट पर अकाउंट बनाने के लिए राजी किया और दावा किया कि ई-कॉमर्स गतिविधियों में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलेगा.
इसके बाद, शिकायतकर्ता को अलग-अलग बैंक खातों में कुल 5,88,909 रुपए ट्रांसफर करने के लिए बहकाया गया. यह रकम वापस नहीं मिली.
साइबर क्राइम Police स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (2008 में संशोधित) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
जांच के दौरान, Police ने तकनीकी पड़ताल की मदद से मजीद को वाराणसी में खोज निकाला और Police इंस्पेक्टर ए.एम. मोरी के नेतृत्व वाली टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई.
Police ने बताया कि शिकायतकर्ता के 1,77,590 रुपए एचडीएफसी बैंक के एक ऐसे खाते में ट्रांसफर किए गए थे, जो इमरान यूसुफ खिलची नाम के एक अन्य आरोपी से जुड़ा है. उसे इस मामले के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
Police के मुताबिक, Dubai में छिपे आरोपी ने मजीद के जरिए बैंक खातों का इंतजाम करवाया था, जिनमें कैश डिपॉजिट मशीनों (सीडीएम) के जरिए पैसे जमा कराए गए. इसके बदले में मजीद को कमीशन मिलता था.
आरोप है कि मजीद ने एटीएम और चेक के जरिए पैसे निकाले, जिसमें से 12,590 रुपए अपने कमीशन के तौर पर रख लिए. बाकी बचे 1.65 लाख रुपए से उसने यूएसडीटी खरीदा और फिर Dubai में छिपे आरोपी के निर्देशानुसार उसे आगे ट्रांसफर कर दिया.
इससे पहले गिरफ्तार किया गया आरोपी, 46 वर्षीय इमरान यूसुफ खिलची, Maharashtra के Mumbai का रहने वाला एक व्यवसायी है.
सूरत शहर Police ने निवासियों से अपील की है कि वे कमीशन या किसी अन्य लालच में आकर दूसरों को अपने बैंक खातों का इस्तेमाल न करने दें.
–
एससीएच/एबीएम


