Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

रॉबिन उथप्पा बने मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच, फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी

रॉबिन उथप्पा बने Mumbai  इंडियंस के बैटिंग कोच, फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी

Mumbai , 30 अक्टूबर . इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब पांच बार जीत चुकी Mumbai इंडियंस (एमआई) ने रॉबिन उथप्पा को आईपीएल 2027 से पहले अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. एमआई ने अपने social media पर इसकी जानकारी दी है.

एमआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर रॉबिन उथप्पा का स्वागत करते हुए लिखा, “हमारे पहले सीजन का हिस्सा बनने से लेकर ढेर सारे अनुभव के साथ लौटने तक. रॉबी खेल की गहरी समझ, बेहतरीन संवाद और युवाओं का मार्गदर्शन करने में स्पष्टता लाते हैं. पलटन में आपका स्वागत है, रॉबिन. आपका नया बैटिंग कोच.”

11 नवंबर को 41 साल के होने जा रहे रॉबिन उथप्पा ने India के लिए 46 वनडे और 13 टी20 मैच खेले हैं. उथप्पा 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं.

रॉबिन के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है और वह लीग के सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स (केकआर) को 2014 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले रॉबिन 2021 में लीग जीतने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सदस्य रहे थे.

2008 से 2022 के बीच रॉबिन उथप्पा ने Mumbai इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru, पुणे वॉरियर्स इंडिया, केकेआर, Rajasthan रॉयल्स और सीएसके के लिए खेले हैं. कुल 205 मैचों की 197 पारियों में इस आक्रामक बल्लेबाज ने 27 अर्धशतक लगाते हुए 4,952 रन बनाए थे.

रॉबिन ने बेशक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कह दिया है, लेकिन टी10 लीग में वे अब भी सक्रिय हैं. उनकी बल्लेबाजी का अंदाज बेहद आक्रामक रहा है. एमआई पिछले कुछ सीजन में अपनी बल्लेबाजी की कमियों से जूझ रही है. ऐसे में रॉबिन, जो की आईपीएल का व्यापक अनुभव रखते हैं, एमआई की बल्लेबाजी में गहराई और आक्रामकता लाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. बतौर कोच आईपीएल में रॉबिन का यह पहला असाइनमेंट है.

–

पीएके

Share