रांची के डेयरी फार्म में जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची, 30 अक्टूबर . रांची के मांडर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात Thursday देर रात टिको गांव स्थित एक डेयरी फार्म में हुई. मृतक की पहचान सेवाड़ी गांव निवासी राम उरांव के रूप में हुई है. Police ने मामले में नामजद छह आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
Police के अनुसार, राम उरांव का ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के एडरा गांव निवासी कारु सिंह के साथ पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते Thursday रात कारु सिंह हथियार लेकर टिको गांव स्थित बालचंद महतो के डेयरी फार्म पहुंचा. वहां उसने डेयरी मालिक से राम उरांव के आने के बारे में जानकारी ली.
बताया गया कि कुछ देर बाद जैसे ही राम उरांव डेयरी फार्म पहुंचे, कारु सिंह ने उन पर गोली चला दी. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मांडर थाना की Police मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
Police ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. Police गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में आरोपियों ने आपसी विवाद के कारण घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. Police के मुताबिक, शेष तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. Police घटना में इस्तेमाल हथियार और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
इस घटना के बाद इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल है. Police का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.
–
एसएनसी/एएस


