गुजरात के बनासकांठा में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

बनासकांठा, 30 अक्टूबर . Gujarat के बनासकांठा जिले में Friday सुबह Prime Minister Narendra Modi के पहुंचते ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पीएम मोदी ने यहां रोड शो किया, जहां सड़क के दोनों किनारों पर खड़े लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया.
Prime Minister मोदी ने बनासकांठा में ‘India बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ के पशु फार्म का दौरा किया. इस दौरान Chief Minister भूपेंद्र पटेल और उप Chief Minister हर्ष संघवी भी उनके साथ मौजूद रहे.
यह दौरा पीएम मोदी के 30 और 31 अक्टूबर के दो दिवसीय Gujarat दौरे का हिस्सा है. इस दौरे के दौरान वे बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. साथ ही वे Prime Minister किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त भी जारी करेंगे, जिसकी कुल राशि करीब 19,000 करोड़ रुपए है.
दिन के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक भिलड़ी में बने India बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का राष्ट्र को समर्पण है. 127 एकड़ में फैला यह सेंटर पशु प्रजनन, नस्ल सुधार और उन्नत प्रजनन तकनीकों को मजबूत करने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में बनाया गया है.
यह कांकरेज गाय की नस्ल के लिए देश का अपनी तरह का पहला सेंटर होगा. Prime Minister कार्यालय के मुताबिक इससे नस्ल सुधार की गति 10 से 20 गुना तक तेज होने की उम्मीद है. उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था कि यह सेंटर प्रति पशु दूध उत्पादन बढ़ाने, नस्ल की गुणवत्ता सुधारने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा, साथ ही देसी पशु नस्लों के संरक्षण में भी सहायक होगा.
Prime Minister बनास डेयरी के दो बायो सीएनजी प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे. ये प्लांट थराद और राधनपुर में बनेंगे, जिनकी गोबर प्रसंस्करण क्षमता 75 मीट्रिक टन और 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन होगी.
इसके अलावा Ahmedabad मेट्रो का एयरपोर्ट और गिफ्ट सिटी की ओर विस्तार, Ahmedabad-मेहसाणा रोड को चार से आठ लेन तक चौड़ा करने का काम, जिसकी लागत करीब 2,600 करोड़ रुपए है, और 4,030 नए चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्रों के विकास जैसी परियोजनाएं भी एजेंडे में हैं.
पीएम मोदी कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत 521 पूरी हो चुकी परियोजनाओं को भी समर्पित करेंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 4,950 करोड़ रुपए है और Ahmedabad (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचाराजी-साबरमती मेमू ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे.
दिन के अंत में Prime Minister नर्मदा जिले के एकता नगर जाएंगे, जहां वे ‘India पर्व 2026’ का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में ‘एकता प्रकाश पर्व’ देखेंगे.
–
वीकेयू/एबीएम


