Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

फाइनल बाबर और फखर जैसे खिलाड़ियों के लिए प्रदर्शन करने का बड़ा मौका: माइक हेसन

फाइनल बाबर और फखर जैसे खिलाड़ियों के लिए प्रदर्शन करने का बड़ा मौका: माइक हेसन

New Delhi, 30 अक्टूबर . Pakistan और श्रीलंका के बीच वनडे त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला Saturday को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाने वाला है.

Pakistan के हेड कोच माइक हेसन ने उम्मीद जताई है कि टीम के सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम और फखर जमान फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. बाबर और फखर दोनों का टूर्नामेंट में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा है.

हेसन का मानना ​​है कि बड़े नामों के प्रदर्शन के बिना भी Pakistan फाइनल में पहुंची है. यह टीम की बढ़ती ताकत को दिखाता है.

आईसीसी के हवाले से हेसन ने कहा, “आप टॉप तीन में Pakistan के इतिहास के दो सबसे महान खिलाड़ियों (फखर और बाबर) की बात कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि बड़े खिलाड़ी बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. फाइनल का दबाव Pakistan के अनुभवी बल्लेबाजों को अपना फॉर्म फिर से पाने के लिए एक आदर्श माहौल दे सकता है. 2027 का वनडे विश्व कप नजदीक आ रहा है, इसलिए टॉप ऑर्डर का लगातार योगदान 50 ओवर के फॉर्मेट में टीम के लक्ष्यों के लिए बहुत जरूरी होगा.”

हेसन ने कहा, “हम टॉप ऑर्डर के अच्छे प्रदर्शन के बिना भी फाइनल में पहुंचे हैं. यह एक अच्छा संकेत है. हमारे कुछ मुख्य खिलाड़ी उस मैच जिताने वाले प्रदर्शन की तलाश में हैं और फाइनल से बेहतर कोई जगह नहीं है.”

उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सप्ताह अच्छे रहे हैं. हमने बिना परफेक्ट हुए अच्छा क्रिकेट खेला है. हमारे कुछ खास खिलाड़ियों के योगदान के बिना लगातार तीन जीत हासिल करना एक अच्छा संकेत है. मुझे अभी भी नहीं लगता कि हमने अपना बेस्ट गेम खेला है. उम्मीद है, हम इसे फाइनल के लिए बचाकर रखेंगे.”

त्रिकोणीय सीरीज में Pakistan फाइनल में जरूर पहुंची है, लेकिन बाबर आजम, फखर जमान और साईम अयूब जैसे बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है. साईम को टीम से रिलीज कर दिया गया है. उनकी जगह साहिबजादा फरहान टीम में हैं. फाइनल में Pakistan टीम को बाबर आजम और फखर जमान से बड़ी पारी की उम्मीद है.

–

पीएके

Share