Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मानवीय रुचि,राजनीति,राष्ट्रीय

डेयरी क्षेत्र को मजबूत करेगा असम, रोजाना 10 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य

डेयरी क्षेत्र को मजबूत करेगा असम, रोजाना 10 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य

गुवाहाटी, 30 अक्टूबर . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Friday को जानकारी दी कि राज्य Government डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए काम कर रही है. इसका लक्ष्य प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध का उत्पादन करना है. इसके साथ ही, डेयरी किसानों को सीधी सब्सिडी दी जाएगी और प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (प्रसंस्करण बुनियादी ढांचे) का विस्तार किया जाएगा.

Chief Minister सरमा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “एक मजबूत डेयरी क्षेत्र से पोषण में सुधार होगा, किसानों की आजीविका सुरक्षित होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था अधिक मजबूत बनेगी.”

उन्होंने इन पहलों को ‘आत्मनिर्भर असम’ बनाने की राज्य की कोशिशों का हिस्सा बताया. Chief Minister ने बताया कि असम में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता राष्ट्रीय औसत से कम है, इसलिए उत्पादन बढ़ाने और डेयरी सप्लाई चेन में सुधार करने की जरूरत है.

Chief Minister सरमा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य ने प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य रखा है. Government डेयरी गतिविधियों को बढ़ावा देने और किसानों की आय में मदद करने के लिए उन्हें सीधे दूध पर सब्सिडी दे रही है.

राज्य पूरे असम में बड़े डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की योजना बना रहा है. इन सुविधाओं से दूध प्रोसेसिंग क्षमता मजबूत होगी, हैंडलिंग (रखरखाव और प्रबंधन) में सुधार होगा और संगठित डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा.

पोस्ट में सोनितपुर जिले में 20,000 लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले एक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के शुरू होने का भी जिक्र किया गया है. इससे राज्य के प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और प्रोसेस्ड दूध की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Chief Minister की यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब असम स्थानीय स्तर पर दूध की मांग और उत्पादन के बीच के अंतर को कम करने की कोशिश कर रहा है. इसके साथ ही डेयरी किसानों के लिए बेहतर बाजार के अवसर भी पैदा कर रहा है. उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने के लिए दूध कलेक्शन, प्रोसेसिंग और वितरण नेटवर्क को मजबूत करना बहुत महत्वपूर्ण होगा.

Government का सब्सिडी और प्रोसेसिंग सुविधाओं पर ध्यान देने का मकसद डेयरी फार्मिंग में लोगों की भागीदारी बढ़ाना और उपभोक्ताओं को सेवा देने की इस क्षेत्र की क्षमता में सुधार करना है. दूध उत्पादन में लगातार विस्तार से ग्रामीण रोजगार पैदा करने में मदद मिल सकती है और किसान परिवारों के लिए आय का एक अतिरिक्त स्रोत बन सकता है.

Chief Minister सरमा ने कहा कि इन कदमों से ‘आत्मनिर्भर असम’ की नींव पड़ेगी, जिससे बेहतर पोषण मिलेगा, किसानों की आजीविका मजबूत होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था अधिक सशक्त बनेगी.

–

एसडी/एबीएम

Share