
वाशिंगटन, 10 अक्टूबर . अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संघर्ष जल्द ‘किसी न किसी तरह खत्म’ करने दावा किया है. उन्होंने एक साक्षात्कार में ‘न्यूक्लियर वेपन’ के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया.
ट्रंप प्रशासन के आधिकारिक social media अकाउंट रैपिड रिस्पॉन्स 47 ने उनके साथ की गई बातचीत की वीडियो क्लिप Saturday को शेयर किया. इसमें ट्रंप कहते सुने जा सकते हैं, “ईरान के साथ जंग किसी न किसी तरह, बहुत जल्द खत्म हो जाएगी.”
उन्होंने कहा, “फिलहाल अमेरिका का इस संघर्ष में पूर्ण नियंत्रण है. होर्मुज स्ट्रेट पर हमारी नौसेना अद्भुत काम कर रही है. उस देश की नौसेना, वायु सेना और उनका रडार सिस्टम पूरी तरह नेस्तनाबूद हो चुके हैं. इतना ही नहीं उनके शीर्ष नेताओं को भी खत्म कर दिया गया है.”
इस्लामिक रिपब्लिक में आ रही दिक्कतों का मुख्य कारण उन्होंने देश में चल रही दो Political धुरियों को बताया. उनके अनुसार, बात किससे करनी है किससे नहीं, इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति है. लेकिन किसी न किसी तरह हम इसे जल्द खत्म कर देंगे.
जब उनसे टाइमलाइन से जुड़ा प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा, “यह युद्ध या तो लड़ाई से या फिर बातचीत के जरिए किसी समझौते से खत्म होगा. या तो वे उस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जिस पर हम चाहते हैं कि करें. हम चाहते हैं कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र न बने.”
पूर्ववर्ती Presidentयों की आलोचना और अपने धैर्य की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, “हम बहुत नुकसान पहुंचा सकते थे, तबाही मच जाती लेकिन हमने खुद को रोका. हमारे पूर्ववर्ती President चाहते तो इनके हौसले पहले ही पस्त हो गए होते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जो गलत था. पूर्व President ओबामा ने 400 मिलियन डॉलर तक की मदद कैश में उन्हें पहुंचाई थी, जिसका उन्होंने गलत इस्तेमाल किया. लेकिन मैं दोहराउंगा कि ये संघर्ष जल्द ही अपने अंजाम तक पहुंचेगा.”
उन्होंने इस साक्षात्कार में ये भी दावा किया कि रूस उन्हें तेल भेज रहा है जिससे कीमतों पर बहुत जल्द लगाम लगेगी.
इससे पहले Thursday (8 अक्टूबर) को President ट्रंप ने social media प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह स्पष्ट किया कि ईरान के साथ सकारात्मक और सार्थक बातचीत चल रही है, इसलिए मध्यावधि चुनाव से पहले किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी.
–
केआर/