Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

ईरान के आईआरजीसी का दावा, होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों में लगी आग

ईरान के आईआरजीसी का दावा, होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों में लगी आग

तेहरान, 5 नवंबर . ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने Thursday को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में स्थित एक ‘अवैध और अनधिकृत’ मार्ग से गुजरते समय पिछली रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो सुपरटैंकरों समेत तीन जहाजों में आग लग गई.

आईआरजीसी ने अपने आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म सेपाह न्यूज पर जारी बयान में कहा कि एक घटना में एक तेल टैंकर कथित तौर पर नौसैनिक बारूदी सुरंगों (माइंस) से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. यह टैंकर उस समय कथित ‘अवैध’ मार्ग से गुजर रहा था.

दूसरी घटना में उसी मार्ग से जलडमरूमध्य से बाहर निकल रहा एक अन्य तेल टैंकर जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में आग लगने के बाद रुक गया.

बयान के अनुसार, आग बुझाने में मदद के लिए पहुंचे एक टगबोट में भी आग लग गई.

आईआरजीसी ने दावा किया कि उसकी नौसैनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध इकाई ने एक अलग अभियान में दो ‘घुसपैठ करने वाले’ कम लागत वाले मानव रहित लड़ाकू ड्रोन पर नियंत्रण कर लिया और उन्हें बिना किसी नुकसान के नीचे उतार लिया.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आईआरजीसी ने अमेरिकी Government पर आरोप लगाया कि वह जहाजों को नियमों का उल्लंघन कर बारूदी सुरंगों वाले मार्ग से गुजरने के लिए प्रेरित कर रही है. संगठन का कहना है कि इससे अमेरिकी करदाताओं और पश्चिम एशिया में उसके सहयोगियों पर बहुत भारी बीमा लागत का बोझ पड़ रहा है.

इसी बीच, अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने Wednesday को कहा कि “हम ईरान के साथ युद्ध खत्म करने जा रहे हैं.” इस मुद्दे पर उन्हें कुछ रिपब्लिकन सांसदों का समर्थन मिलेगा.

वॉशिंगटन डीसी स्थित डेमोक्रेटिक सेनेटरियल कैंपेन कमेटी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शूमर ने कहा, “हम युद्ध खत्म करने जा रहे हैं. कुछ रिपब्लिकन भी इस प्रयास में हमारे साथ जुड़ चुके हैं. अमेरिका के संस्थापकों ने बजट की शक्ति को ऐसे President को रोकने के साधन के रूप में रखा था, जो अमेरिकी जनता की सहमति के बिना युद्ध करता है.”

शूमर का बयान अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के मतदान के कुछ घंटों बाद आया. शुरुआती अनुमानों में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) और सीनेट दोनों में बहुमत हासिल करने की संभावना जताई गई है.

–

एएमटी/एबीएम

Share