इंडियन हारमोनिका फेस्टिवल में जुटे 200 कलाकार, सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन

Bhopal , 2 अक्टूबर . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal में आयोजित इंडियन हार्मोनिका फेस्टिवल-2026 में देश के अलग-अलग राज्यों के लगभग 200 कलाकार आए हैं जो अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह रहे हैं. Bhopal के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में Chief Minister मोहन यादव ने इंडियन हारमोनिका फेस्टिवल-2026 के 13वें संस्करण का उद्घाटन किया.

Chief Minister मोहन यादव ने इस मौके पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए ने कहा कि हारमोनिका एसोसिएशन के खासकर माउथ ऑर्गन वादकों का ये देश का 13वां संस्करण है. इस आयोजन में लगभग 200 के कलाकारों ने अपनी कला के प्रदर्शन कर रहे हैं.Madhya Pradesh की धरती Bhopal में पहली बार उनका आयोजन हो रहा है.

Chief Minister मोहन यादव ने आगे कहा कि गांधी जयंती, शास्त्री जयंती के अवसर पर मैं उनका स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं. Prime Minister का विरासत से विकास अभियान चल जा रहा है.ऐसे में इस हमारे अपने राष्ट्र के अंदर अलग-अलग राज्यों के कलाकारों को प्रोत्साहन देने का ये प्रयास है, उसी के बलबूते पर मैंने Madhya Pradesh की ओर से उनका स्वागत किया, अभिनंदन किया.

उन्होंने कहा आज के इस अवसर पर रोमांचित करने वाले संगीत के साधकों का संगीत के प्रति आपका समर्पण अद्भुत है. संगीत भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है. असल में कला जगत Prime Minister Narendra Modi के “एक India – श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करता है. मोदी Government कला और संगीत के महान साधकों को पद्म पुरस्कार प्रदान कर उनकी साधना को सम्मानित कर रही है.

Chief Minister ने एक बालिका के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज यहां हमारी बहुत अच्छी नन्ही बेटी सिद्धि सोनी ने बहुत अच्छा प्रस्तुतिकरण दिया. हम सबने मिलकर इस पूरे कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाने का काम किया. इस आयोजन में पहुंचे श्रोता भी कला साधकों की प्रस्तुतियों से मंत्र मुग्ध हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें इस तरह के आयोजन कम ही देखने को मिलते हैं. कई मामलों में यह आयोजन है ही अनोखा.

उन्होंने Bhopal में ‘भारतीय हारमोनिका महोत्सव 2026’ के बारे में social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह महोत्सव संगीत-साधकों का ऐसा संगम है, जो विविध सुरों को एक सूत्र में पिरोते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार कर रहा है. मध्यप्रदेश की धरती पर संगीत की इस समृद्ध परंपरा का विस्तार होते देखना हम सभी के लिए गौरव और आनंद का विषय है.

–

एसएनपी/पीएम

Leave a Comment