Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

आयरलैंड को 5 विकेट से मात देकर नामीबिया ने रचा इतिहास, पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ पहली सीरीज जीती

आयरलैंड को 5 विकेट से मात देकर नामीबिया ने रचा इतिहास, पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ पहली सीरीज जीती

विंडहोक, 1 नवंबर . नामीबिया ने आयरलैंड के खिलाफ Sunday को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए वनडे सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच को 5 विकेट से जीता. इसी के साथ नामीबिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की. ऐसा पहली बार था, जब नामीबिया ने किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ सीरीज जीती.

आयरलैंड ने वनडे सीरीज का पहला मैच 55 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद नामीबिया ने अगले दो मैच 31 रन और 63 रन से जीते. हालांकि, आयरलैंड ने चौथा मुकाबला 130 रन से जीतकर सीरीज को रोमांचक बना दिया, जिसके बाद नामीबिया ने अंतिम मैच को अपने नाम करते हुए सीरीज जीत ली.

Sunday को टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आयरलैंड की टीम ने महज 6 के स्कोर पर टिम टेक्टर (5) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद कैड कारमाइकल ने एंड्रयू बालबर्नी (9) के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 रन और हैरी टेक्टर के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 58 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

कैड कारमाइकल 57 गेंदों में 2 चौकों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद हैरी टेक्टर ने कप्तान लॉरेन टकर के साथ चौथे विकेट के लिए 23 गेंदों में 26 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 84 के स्कोर तक पहुंचाया.

पारी के 22वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर जेजे स्मिट ने लॉरेन टकर (20) और कर्टिस कैंफर (0) का विकेट हासिल करते हुए ‘हैट्रिक’ का मौका बनाया, लेकिन ओवर की तीसरी गेंद को जॉर्ज डॉकरेल ने डॉट खेल दिया. इसी के साथ स्मिट हैट्रिक का मौका गंवा बैठे. हालांकि, अगली ही गेंद (चौथी) पर स्मिट ने डॉकरेल (0) को एलबीडब्ल्यू आउट किया. इस पूरे ओवर में स्मिट ने 3 विकेट निकाले, मगर एक भी रन नहीं दिया.

आयरलैंड ने 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद जॉर्डन नील ने 25 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन की पारी खेलकर किसी तरह टीम को 129 के स्कोर तक पहुंचाया. इस पारी में जेजे स्मिट ने 9 ओवर गेंदबाजी की और 20 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि जैक ब्रैसेल ने 3 विकेट झटके. इनके अलावा, रूबेन ट्रम्पेलमैन, मैक्स हेइंगो और विलेम मायबर्ग ने 1-1 विकेट झटका.

इसके जवाब में नामीबिया ने महज 21.2 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया. माइकल वैन लिंगेन ने लॉरेन स्टीनकैम्प के साथ पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की. लिंगेन 40 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद स्टीनकैम्प ने जान फ्रिलिंक (9) के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 68 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन 74 रन तक स्टीनकैम्प (46) का विकेट भी गिर गया.

यहां से मलान क्रूगर (15) ने कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (30) के साथ चौथे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. विपक्षी खेमे से मैथ्यू हम्फ्रीज ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबिक जय मूंदड़ा और गैविन होए को 1-1 विकेट हाथ लगा.

–

आरएसजी

Share