टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड का कारनामा, सफलतापूर्वक हासिल किया तीसरा सबसे बड़ा टारगेट

हैमिल्टन, 1 नवंबर . न्यूजीलैंड ने India के खिलाफ Sunday को हैमिल्टन स्थित सेडन पार्क में खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की. India के खिलाफ 192 रनों के लक्ष्य को कीवी टीम ने 18 ओवरों में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने कुछ रिकॉर्ड्स भी बनाए.
यह न्यूजीलैंड पुरुष क्रिकेट टीम का टी20 फॉर्मेट में तीसरा सबसे सफल रन चेज था. इस टीम ने साल 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 201 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था. साल 2023 में कीवी टीम ने रावलपिंडी में Pakistan के विरुद्ध 194 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.
एक ओर, India ने यह सीरीज गंवाई, तो दूसरी तरफ द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में न्यूजीलैंड की बराबरी पर कर ली. न्यूजीलैंड ने इसी साल India में द्विपक्षीय सीरीज के दौरान 116 छक्के लगाए थे, जिसके बाद India ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पांच मुकाबलों की इस सीरीज में इतने ही छक्के जड़े. इस लिस्ट में ऑस्ट्रिया शीर्ष पर है, जिसने साल 2026 में जर्मनी में 132 छक्के जमाए थे, जबकि इंग्लैंड की टीम साल 2023 में वेस्टइंडीज में 120 छक्के लगा चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने साल 2025 में वेस्टइंडीज में द्विपक्षीय सीरीज के दौरान 117 छक्के जड़े थे.
हैमिल्टन में खेले गए सीरीज के अंतिम मैच में India ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए. भारतीय टीम महज 19 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (50) ने ईशान किशन (61) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 93 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. इसके बाद नमन धीर ने 33 रन, जबकि नितीश रेड्डी ने 22 रन की पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. विपक्षी खेमे से एडम मिल्ने ने 19 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट झटके.
इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने महज 9 के स्कोर पर फिन एलन का विकेट गंवा दिया, जिसके बाद टिम सेफर्ट (93) ने डेरिल मिचेल (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की. मिचेल 16 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यहां से ग्लेन फिलिप (नाबाद 65) ने सेफर्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 86 रन और बेवॉन जैकब्स (नाबाद 1) के साथ चौथे विकेट के लिए 27 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई.
–
आरएसजी


