Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

टी20 सीरीज गंवाने के बावजूद सैंटनर ने टीम के प्रदर्शन को सराहा, बोले- नतीजा इसके उलट भी हो सकता था

टी20 सीरीज गंवाने के बावजूद सैंटनर ने टीम के प्रदर्शन को सराहा, बोले नतीजा इसके उलट भी हो सकता था

टी20 सीरीज गंवाने के बावजूद सैंटनर ने टीम के प्रदर्शन को सराहा, बोले- नतीजा इसके उलट भी हो सकता था

हैमिल्टन, 1 नवंबर . न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए India को पांचवें टी20 मुकाबले में 7 विकेट से हराया. हालांकि, इस जीत के बावजूद भारतीय टीम सीरीज को 3-2 से अपने नाम करने में सफल रही. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर सीरीज में टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए.

सैंटनर ने पांचवें टी20 के बाद कहा कि अगर न्यूजीलैंड टीम अहम मौकों को भुनाने में सफल रहती, तो सीरीज का नतीजा इसके उलट भी हो सकता था.

उन्होंने कहा, “हां, मुझे लगता है कि हम इस पर विचार करेंगे. हम जानते हैं कि एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ यह सीरीज काफी कांटे की रही. मगर हां, जैसा कि आपने कहा कि शुरुआती कुछ मैचों में कुछ ऐसे छोटे-छोटे पल थे, जहां हम शायद जीत सकते थे या हमें जीतना चाहिए था. अगर ऐसा होता, तो सीरीज का नतीजा कुछ और ही हो सकता था.”

कीवी कप्तान ने आगे कहा, “हालांकि, क्रिकेट के नजरिए से देखें तो इसमें काफी कुछ अच्छा भी रहा. बल्लेबाजी बहुत अच्छी रही और गेंदबाजी में भी हमारे खिलाड़ियों ने पिछले कुछ मैचों में शानदार तरीके से खुद को ढाला. इसमें कई सकारात्मक बातें हैं. बेशक, स्कोरलाइन 3-2 से India के पक्ष में है, लेकिन यह नतीजा इसके उलट भी हो सकता था.”

टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बात करते हुए सैंटनर ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छी तरह से अलग-अलग तरह की गेंदबाजी का इस्तेमाल किया. नई गेंद के साथ शुरुआत अच्छी रही, और फिर श्रेयस और किशन ने तेजी से रन बनाए. वहीं, हम तेज गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी में काफी विविधता रखी, कभी यॉर्कर, कभी वाइड, तो कभी लेंथ में बदलाव करते हुए सीधी गेंदें डालीं. ऐसे में जाहिर है कि हमारे लिए यह सीखने का एक अच्छा अनुभव रहा. मुझे लगता है कि अब जब हम साल के इस समय फिर से खेलेंगे, तो शायद वह कुछ वर्षों बाद होने वाला वर्ल्ड कप होगा. इसी वजह से साल के इस समय खेले गए इन मैचों से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है.”

–

एसएम/एबीएम

Share