
New Delhi, 24 अगस्त . आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की किराड़ी विधानसभा सीट से विधायक अनिल झा को कर्नाटक प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है. पार्टी की ओर से की गई इस नियुक्ति को दक्षिण India में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
नियुक्ति के बाद अनिल झा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है.”
अनिल झा ने अपने संदेश में कहा, “इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार. आपके विश्वास को अपनी मेहनत और समर्पण से मजबूत करने का हरसंभव प्रयास करूंगा. संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए सभी के साथ मिलकर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे.”
वहीं, ‘आप कर्नाटक’ ने भी social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अनिल झा की नियुक्ति की जानकारी साझा करते हुए उनका स्वागत किया. कर्नाटक इकाई ने कहा कि अनिल झा को राज्य में आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पार्टी की ओर से जारी संदेश में कहा गया, “अनिल झा को कर्नाटक में आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है. उन्हें हार्दिक बधाई.”
बताते चलें कि Sunday रात मध्य दिल्ली में आईटीओ के पास विकास मार्ग पर एक हैचबैक कार रोड डिवाइडर पार करके एक एसयूवी से टकरा गई, जिससे दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा और कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के एमएलए अभय पाटिल समेत कम से कम छह लोग घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि टक्कर के समय दोनों विधायक एसयूवी में सवार थे. Police के मुताबिक, सभी घायलों को मामूली चोटें आईं और उन्हें लोक नायक अस्पताल ले जाया गया.
–
एएमटी/एबीएम