विदेश मंत्री जयशंकर की रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात, पुतिन ने कहा- ‘पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हूं’

मॉस्को, 24 अगस्त . India के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने Monday को मॉस्को में रूस के President व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. विदेश मंत्री ने President पुतिन को Prime Minister Narendra Modi की ओर से शुभकामनाएं दीं.

क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के अनुसार, मीटिंग के दौरान President पुतिन ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर का दौरा रूस और India के बीच दशकों से बने संबंधों के स्तर को दिखाता है. दोनों देश Governmentी संबंधों, संसद के बीच संबंधों और आर्थिक सहयोग समेत लगभग सभी क्षेत्रों में साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

भारत-रूस ट्रेड टर्नओवर में बढ़ोतरी को देखते हुए उन्होंने कहा, “मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि इस साल हमारा ट्रेड टर्नओवर बढ़ा है. पिछले साल इसमें थोड़ी कमी आई थी, लेकिन इस साल यह बढ़ रहा है और इसका कुछ हिस्सा और शायद सबसे ज्यादा, Prime Minister मोदी की वजह से है, जो रूस-India के संबंधों को बेहतर बनाने पर व्यक्तिगत तौर पर ध्यान दे रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “हमारी बातचीत की शुरुआत में, मैं आपसे Prime Minister मोदी को मेरी शुभकामनाएं देने के लिए कहना चाहूंगा. मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही उनसे मिलेंगे, जैसा कि हमने शंघाई सहयोग संगठन के फ्रेमवर्क के अंदर प्लान किया था, बहुत जल्द. हमारा शेड्यूल ऐसा है कि हम शायद इस साल फिर से मिल पाएंगे.”

रूसी President ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर और रूस के पहले उप Prime Minister डेनिस मंटुरोव, जो इंटरगवर्नमेंटल कमीशन के रूसी हिस्से का नेतृत्व करते हैं, पहले ही सबसे जरूरी मुद्दों पर चर्चा कर चुके हैं.

उन्होंने कहा, “ऐसे बहुत सारे मुद्दे हैं. इनमें से एक मुद्दा सिर्फ ऊर्जा नहीं है, यह बेशक, फर्टिलाइजर सप्लाई भी है. हम भारतीय किसानों, खेती के लिए इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं. हम इन सप्लाई को बढ़ा रहे हैं और आगे भी ऐसा करने के लिए तैयार हैं और परमाणु ऊर्जा, हाई-टेक सेक्टर में सहयोग और दूसरे क्षेत्रों से जुड़े सभी दूसरे मुद्दे, ये सभी एजेंडा में हैं, और बढ़ोतरी काफी तेजी से हो रही है.”

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, “सबसे पहले, मैं आपको Prime Minister Narendra Modi की तरफ से एक प्यार भरा अभिवादन देना चाहता हूं. उन्होंने मुझे एक निर्देश, एक संदेश दिया है, जिसे मैं आप तक पहुंचाना चाहता हूं.”

उनहोंने कहा, “आज सुबह हमारी इंटरगवर्नमेंटल कमीशन की मीटिंग हुई थी. मेरे पास आपको हमारे आर्थिक सहयोग, परमाणु ऊर्जा, फर्टिलाइजर वगैरह के बारे में बताने के लिए एक बहुत अच्छी रिपोर्ट है. मैं इस पर विस्तार से बात करूंगा. मैं यह बताना चाहूंगा कि हमारा आर्थिक सहयोग काफी बढ़ा है.”

डॉ. जयशंकर ने आगे कहा कि Prime Minister मोदी एससीओ समिट में आपसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं और यह भी उम्मीद करते हैं कि आपको ब्रिक्स समिट में शामिल होने और इस वार्षिक समिट की मेजबानी करने का मौका मिलेगा. हमारे बीच सच में एक मजबूत द्विपक्षीय सहयोग है और मैं इस सम्मान के लिए आपको धन्यवाद देता हूं.

मीटिंग के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, डेनिस मंटुरोव, रूस के President के सहयोगी यूरी उशाकोव, रूस में India के राजदूत विनय कुमार और दूसरे अधिकारी भी मौजूद थे.

केके/एबीएम

Leave a Comment