चीन ने सीमा पार भ्रष्टाचार विरोधी कानून का मसौदा पेश किया

बीजिंग, 25 अगस्त . चीन की राजधानी पेइचिंग में Monday को आयोजित 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) की स्थायी समिति के 24वें सत्र में ‘सीमा पार भ्रष्टाचार विरोधी कानून’ के मसौदे को पहली बार विचार के लिए पेश किया गया. इस कानून का उद्देश्य चीन की संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करना है.

चीनी राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग के अध्यक्ष ल्यू चिनक्वो ने बताया कि इस मसौदे में 6 अध्याय और 47 अनुच्छेद हैं. इसमें सीमा पार भ्रष्टाचार विरोधी कार्य के सिद्धांतों, दायरे और स्थिति को स्पष्ट किया गया है. साथ ही, कार्य तंत्र और जिम्मेदारियों को परिभाषित किया गया है. मामलों की जांच और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के प्रावधान किए गए हैं. इसके अलावा, उद्यमों के लिए ईमानदारी और अनुपालन से जुड़ी जिम्मेदारियों के साथ कानूनी दायित्वों को भी स्पष्ट किया गया है.

यह भी बताया गया है कि इस कानून का उद्देश्य चीन की सीमा पार भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों, विचारधारा और सिद्धांतों को स्पष्ट करना तथा वैश्विक भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों में चीनी अनुभव और समाधान का योगदान देना है. यह विदेशों में कारोबार करने वाले चीनी उद्यमों के लिए भी व्यावहारिक उपाय उपलब्ध कराएगा, ताकि बाजार आधारित, कानून आधारित और अंतर्राष्ट्रीय कारोबारी माहौल बनाया जा सके.

चीन के विदेशी निवेश और बेल्ट एंड रोड पहल के बढ़ते दायरे को देखते हुए, यह कानून भ्रष्टाचार को रोकने और व्यापार के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत कानूनी आधार उपलब्ध कराएगा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/

Leave a Comment