‘आप’ से जुड़े युवक ने लगाया आरोप- मंत्री प्रवेश वर्मा ने मारा थप्पड़, कार्रवाई की मांग

New Delhi, 27 सितंबर . दिल्ली Government के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है. साहिब सिंह ने दावा किया कि निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें थप्पड़ मारा. उन्होंने मामले में Police से कार्रवाई की मांग की है. दिल्ली के तिलकनगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान यह घटना हुई.

से बातचीत में साहिब सिंह ने घटना के बारे में बताया कि वह आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के साथ समन्वय का काम करते हैं और उनके social media अकाउंट को देखते हैं. उनके मुताबिक, मंत्री प्रवेश वर्मा इलाके में निरीक्षण के लिए आए थे. जब उन्हें जानकारी मिली कि मंत्री इलाके में निरीक्षण के लिए आ रहे हैं, तो उन्होंने सड़क की स्थिति दिखाने के लिए वहां मौजूद लोगों के साथ सड़क की खराब हालत उन्हें दिखाई. साहिब सिंह के अनुसार, उस समय वह विधायक जरनैल सिंह के पेज पर घटना की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे.

साहिब सिंह ने आरोप लगाया कि चल रही लाइव स्ट्रीम को रोकने के लिए प्रवेश वर्मा ने मेरे हाथ से फोन छीन लिया. इसके बाद उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया और मुझे थप्पड़ मारा. उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी मुझे धक्का दिया और मेरे साथ मारपीट की.

साहिब सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले में Police में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के साथ आए कुछ लोगों ने उन्हें धमकी भी दी. शिकायत में उन लोगों के नाम भी दिए गए हैं. अब आगे की कार्रवाई Police पर निर्भर करती है. साहिब सिंह ने कहा कि प्रवेश वर्मा दिल्ली Government के मंत्री हैं, इसलिए उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए.

इस मामले में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मंत्री प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार किया जाए. मैं Monday को यहां जाऊंगा.

आप विधायक जरनैल सिंह ने लिखा कि यह दिल्ली की भाजपा Government के मंत्री हैं. सड़क का निरीक्षण करने आए थे लेकिन घोटाला उजागर होते देखकर आपा खो बैठे और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले मेरे साथी के साथ गुंडागर्दी कर बैठे.

–

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment