बिहार : मंदार पर्वत वायरल वीडियो मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

बांका, 27 सितंबर . बिहार के बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक मंदार पर्वत परिसर से जुड़े युवती के साथ अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में Police ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में शामिल चार विधि-विरुद्ध बालकों में से दो को भी निरुद्ध किया गया है.

Police के अनुसार, social media के माध्यम से मंदार पर्वत परिसर का एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद बौंसी थाना में मामला दर्ज कर जांच और छापेमारी शुरू की गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए Police अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी, मानवीय और पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया. Police के मुताबिक, बौंसी थाना कांड संख्या 248/26 में मो. अब्दुल्ला तथा कांड संख्या 253/26 में घटना के मुख्य आरोपी अनंत कुमार और विभीषण कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों में अनंत कुमार (19), विभीषण कुमार (20) और मो. अब्दुल्ला (21) शामिल हैं. Police के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर सामने आया कि वह बौंसी बाजार से दूध देकर वापस लौट रही थी. इसी दौरान उसी गांव के अनंत और विभीषण ने घर छोड़ने की बात कहकर उसे दोपहिया वाहन पर बैठाया और एक सुनसान स्थान पर ले गए.

Police का कहना है कि वहां युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की गई. इसी दौरान वहां पांच अन्य युवक पहुंचे और दोनों पक्षों में विवाद हुआ. इस दौरान एक युवक ने वीडियो बना लिया. जांच में Police को यह भी पता चला कि वीडियो वायरल नहीं करने के बदले रुपये की मांग की गई थी. Police के अनुसार, इस मामले में बौंसी थाना में पीड़िता की मां के बयान पर 25 सितंबर को बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

Police ने बताया कि social media प्लेटफॉर्म पर वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में बांका साइबर थाना में भी मामला दर्ज किया गया है और कई social media उपयोगकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है. बांका के Police अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि जिले के पर्यटन, धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि मंदार पर्वत, जेठोरनाथ मंदिर और ओढ़ानी डैम समेत ऐसे सभी स्थलों का सूचीकरण किया जा रहा है. इन स्थानों पर ‘Police दीदी’ और अन्य माध्यमों से नियमित गश्ती की व्यवस्था की जाएगी. त्वरित कार्रवाई के लिए Police बल को मोटरसाइकिल से लैस कर सक्रिय सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है.

–

एमएनपी/पीएम

Leave a Comment