आजमगढ़ में पत्नी, 2 पंडितों और बेटे को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में किया ढेर

आजमगढ़, 23 सितंबर . उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. थाना अहरौला क्षेत्र के ग्राम शम्भूपुर में अरविंद नाम के व्यक्ति ने Tuesday देर रात अपनी पत्नी, एक बेटा और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी.

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद कर लिया. Police ने समझाने और सरेंडर करने की कोशिश की तो उसने अपने बेटे को भी गोली मार दी. इसके बाद Police ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी को ढेर कर दिया.

Police अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि थाना अहरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शम्भूपुर में अरविंद द्वारा अपनी पत्नी एवं 2 अन्य व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर Police द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची. इस पर आरोपी ने 3 बच्चों के साथ अपने आप को कमरे में बंद कर लिया. आरोपी अरविंद को बच्चों सहित कमरे से बाहर निकालने का प्रयास किया गया. Police ने बच्चों को बचाने और आरोपी को सरेंडर करने के लिए समझाने का प्रयास किया, इसमें उसके परिजनों का भी सहयोग लिया गया. आरोपी द्वारा परिजनों और बच्चों को गोली मारने की धमकी दी गई. पर्याप्त चेतावनी के बावजूद आरोपी द्वारा अपने एक बच्चे को गोली मार दी गई.

एसपी ने बताया कि गोली की आवाज पर Police कमरे के अंदर घुसी तो आरोपी ने Police पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. Police द्वारा चेतावनी देने के बावजूद आरोपी ने फायरिंग जारी रखी. बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत Police द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी अरविंद घायल हो गया. आरोपी एवं घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान आरोपी अरविंद एवं उसके बच्चे की मृत्यु हो गई.

Police द्वारा मौके से 2 बच्चों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मौके पर पर्याप्त Police बल, एसओजी एवं फॉरेन्सिक टीम मौजूद है. घटनास्थल से साक्ष्य संकलन एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है.

एडीजी नवीन अरोड़ा ने कहा कि Police ने पूरे संयम का परिचय दिया, कमांडो के जरिए रेस्क्यू करने की कोशिश की गई. इसी बीच एसपी आजमगढ़ की टीम जब बातचीत करने अंदर पहुंचे तो आरोपी ने अपने बेटे को गोली मार दी. ऐसी स्थिति में Police के पास कोई चारा नहीं था. Police बंधक बच्चों को बचाने का प्रयास कर रही थी. जैसे ही Police बच्चों को बचाने के लिए आगे बढ़ी, आरोपी ने Police पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसके जवाब में Police ने फायर किया, जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हुआ, उसे अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, Tuesday को अरविंद के घर में पूजा हो रही थी. इस दौरान किसी बात पर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने के बाद अरविंद ने पत्नी बबीता समेत दो पुजारियों की गोली मार दी. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

ओपी/एएस

Leave a Comment