आयुर्वेद दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने बताया- स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का माध्यम

New Delhi, 23 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. Prime Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सुभाषित साझा करते हुए आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित किया.

Prime Minister ने सुभाषित संदेश में कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की एक पद्धति नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि आइए, अपनी इस समृद्ध विरासत को अपनाने का संकल्प और अधिक मजबूत करें.

Prime Minister मोदी ने अपने पोस्ट में एक प्रसिद्ध संस्कृत श्लोक साझा किया – “हिताहितं सुखं दुःखमायुस्तस्य हिताहितम्. मानं च तच्च यत्रोक्तमायुर्वेदः स उच्यते..”

इस श्लोक का हिंदी भावार्थ बताते हुए उन्होंने लिखा कि जिस शास्त्र में यह बताया गया है कि मनुष्य के लिए कैसी जीवनशैली हितकारी है और कैसी अहितकारी है, सुखमय जीवन क्या है और दुःखमय जीवन क्या है, स्वस्थ जीवन और रोगग्रस्त जीवन में क्या अंतर है तथा दीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए किन बातों को अपनाना चाहिए और किनसे बचना चाहिए, साथ ही आयु के स्वरूप और उसके प्रमाण का भी जहां विस्तृत विवेचन किया गया है, उसे आयुर्वेद कहते हैं.

Prime Minister के साथ ही केंद्र Government के कई मंत्रियों ने भी social media प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट कर आयुर्वेद दिवस पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं.

केंद्रीय राज्य आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि India की प्राचीन आरोग्य परंपरा को वैश्विक सम्मान मिल रहा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi द्वारा आयुर्वेद को विश्व पटल पर पुनः स्थापित करने के संकल्प से आज पूरी दुनिया India के इस अनमोल ज्ञान का लोहा मान रही है. अमेरिका और यूरोप के बाजारों में भारतीय आयुर्वेदिक व हर्बल उत्पादों की बढ़ती मांग इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि वैश्विक समुदाय ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और समग्र आरोग्य की हमारी सोच पर भरोसा जता रहा है. यह बढ़त ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सामर्थ्य को दर्शाती है.”

Union Minister किरेन रिजिजू ने कहा, “आयुर्वेद दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. हमारी प्राचीन स्वास्थ्य परंपरा और समृद्ध ज्ञान-विरासत में आयुर्वेद का विशेष स्थान है. समग्र स्वास्थ्य, रोगों की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित इसकी पद्धति आज भी प्रासंगिक है. आइए, आयुर्वेद की इस अमूल्य विरासत को अपनाएं और स्वस्थ India के संकल्प को सशक्त करें.”

Union Minister मनोहर लाल ने Prime Minister के संकल्प को दोहराते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने कहा है, आइए, इस शुभ दिन पर हम संकल्प लें कि हम आयुर्वेद को अपनाएंगे, आयुर्वेद को जीवित रखेंगे और आयुर्वेद के लिए जिएंगे. आयुर्वेद India की प्राचीन ऋषि परंपरा की वह दिव्य धरोहर है, जो केवल रोगों की औषधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की समग्र विद्या है. आइए इस दिवस पर संकल्प लें कि हम आयुर्वेद को अपनी जीवनशैली में अपनाएं और स्वस्थ India के निर्माण में योगदान दें.”

वहीं, Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने देशवासियों को आयुर्वेद दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “आयुर्वेद हमारी प्राचीन एवं समृद्ध चिकित्सा परंपरा के साथ स्वस्थ जीवनशैली का आधार भी है. आइए, आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ, निरोगी एवं संतुलित जीवन की ओर कदम बढ़ाएं.”

पीआईएम/एएस

Leave a Comment