Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

अहमदाबाद : घर के बेसमेंट में चल रही ड्रग बनाने की फैक्ट्री का एनसीबी ने किया भंडाफोड़, करोंड़ों का कच्चा माल बरामद

Ahmedabad : घर के बेसमेंट में चल रही ड्रग बनाने की फैक्ट्री का एनसीबी ने किया भंडाफोड़, करोंड़ों का कच्चा माल बरामद

Ahmedabad, 15 नवंबर (आईएनएस). Gujarat के Ahmedabad में नशे के सौदागरों के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सरखेज इलाके के मोहम्मदी पार्क के पास एक घर के बेसमेंट में चल रही एमडी ड्रग बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है. ड्रग नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए आरोपी की कॉफी शॉप पर भी जांच और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

एनसीबी ने छापेमारी के दौरान, लैबेक पार्क के मकान नंबर 8-213 के तहखाने से करोड़ों रुपए मूल्य का ड्रग्स बनाने का कच्चा माल बरामद किया. पता चला कि मकान किराए पर लिया गया था और एक दंपती पिछले एक महीने से तहखाने में ड्रग्स बना रहा था. इसी वजह से दंपती को हिरासत में लिया गया और उनके घर की तलाशी भी ली गई.

लुबबेक पार्क के मकान पर एम.एम. पठान नाम के व्यक्ति का बोर्ड लगाया गया था, जहां से ड्रग्स बनाने का कच्चा माल बरामद हुआ है. एम.एम. पठान पिछले तीन सालों से इसी मकान में रह रहा था. मकान के प्रवेश द्वार के सामने cctv भी लगाया गया है. एनसीबी की कार्रवाई के साथ-साथ स्थानीय Police भी मामले की जांच कर रही है. Police ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है.

एनसीबी के मुताबिक, दंपती पिछले एक महीने से घर में नशीले पदार्थ बना रहे थे. नशा बनाने की सामग्री Madhya Pradesh से मंगाई जाती थी. आरोपियों का शहर के मुमतपुरा रोड पर एक रतलाम कैफे भी है. इस संबंध में एनसीबी और स्थानीय Police घर की जांच कर रही है.

इससे पहले अक्टूबर में Ahmedabad में नाना चिलोडा सर्कल के पास ‘पोर्टर’ एप्लिकेशन के जरिए भेजे जा रहे एक पार्सल से 0.77 ग्राम संदिग्ध मेफेड्रोन (ड्रग्स) बरामद किया गया था. आरोपी की पहचान 27 वर्षीय प्रियंग संघवी के रूप में हुई थी, जो एक व्यवसायी है और शहर के साबरमती इलाके में ‘आराम पार्क फ्लैट्स’ में रहता है.

Police के अनुसार, इस मामले में एक गवाह के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ‘पोर्टर’ एप्लिकेशन में लॉग इन किया गया था. ड्रग्स की खेप को अलग-अलग जिप वाले बैगों में पैक करके डिलीवरी सर्विस के जरिए भेजा गया था.

–

ओपी/एबीएम

Share