‘सभी का जीवन सूर्यदेव की कृपा से आलोकित हो’, पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

New Delhi, 15 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कामना की कि प्रकृति पूजा का यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में नई चेतना और ऊर्जा लाए. साथ ही समाज में सद्भाव और सामाजिक एकता को और गहरा करे. उन्होंने प्रार्थना की कि सभी का जीवन सूर्यदेव की कृपा से आलोकित हो.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं. प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे. सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो. जय छठी मइया.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि सूर्य उपासना और लोक आस्था का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और आरोग्य लेकर आए. छठी मैया की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे.
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, ”आस्था, श्रद्धा और भक्ति के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है. आज संध्या बेला में अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर उनकी उपासना की जाएगी. संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर समस्त व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान सूर्य और छठी मैया का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा सबका जीवन सुख, शांति और आरोग्य से परिपूर्ण हो.”
Union Minister नितिन गडकरी ने भी सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर सभी को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान सूर्यदेव सभी को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली प्रदान करें. यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए. जय छठी मइया.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भगवान सूर्य की उपासना, लोक आस्था एवं छठी मैया की आराधना के महापर्व छठ पूजा की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं. भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का संचार करें, यही प्रार्थना है. जय छठी मइया.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media पर लिखा, “लोक आस्था का महापर्व छठ आज “लोकल से ग्लोबल” पहचान बना चुका है. आप देख रहे हैं कि पूरा देश छठमय हो चुका है. यूरोप, अमेरिका और एशिया सहित विश्व के कोने-कोने से वीडियो संदेश और मनमोहक दृश्य सामने आ रहे हैं. हमने भी पूरे बिहार को सजाने-संवारने का भरसक प्रयास किया है, ताकि हमारा प्रदेश स्वच्छ, सुंदर और भव्य साज-सज्जा से सुसज्जित हो तथा छठव्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है. हमें विश्वास है कि इस वर्ष छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा. इस गौरवशाली परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे. जय छठी मइया. जय बिहार.”
–
एसके/एबीएम


