Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,मनोरंजन

‘जॉन डो’ से ड्रीम डेब्यू कर भावुक हुईं सृष्टि सिंह, एक्ट्रेस बोलीं- यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा

‘जॉन डो’ से ड्रीम डेब्यू कर भावुक हुईं सृष्टि सिंह, एक्ट्रेस बोलीं यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा

‘जॉन डो’ से ड्रीम डेब्यू कर भावुक हुईं सृष्टि सिंह, एक्ट्रेस बोलीं- यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा

Mumbai , 15 नवंबर . Actress सृष्टि सिंह ने 13 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘जॉन डो’ के साथ अपना “ड्रीम डेब्यू” किया है. तमिल फिल्म उद्योग में अपने पहले कदम को लेकर उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल में हमेशा एक खास जगह बनाए रखेगा.

अपनी पहली फिल्म के दर्शकों तक पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए सृष्टि ने इस अनुभव को बेहद अविश्वसनीय बताया. उन्होंने कहा, “किसी ऐसी यात्रा को बड़े पर्दे पर जीवंत होते देखना, जिसकी शुरुआत कई अनिश्चितताओं के साथ हुई थी, अपने आप में बेहद खास एहसास है. मुझे दर्शकों से मिल रहे प्यार, प्रोत्साहन और सराहना से बेहद खुशी हो रही है. लोगों को फिल्म से जुड़ते और इसे इतना स्नेह देते देख जो एहसास हो रहा है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.”

सृष्टि ने उन सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया जिन्होंने उनके सपने को साकार करने का अवसर दिया.

उन्होंने कहा, “मैं निर्देशक मधुमिता, निर्माताओं और अपने सह-कलाकारों की बेहद आभारी हूं, जिन्होंने इस सफर को खास बनाया. मैं विशेष रूप से अर्का मीडिया वर्क्स और खासकर प्रसाद गरु, शोबू गरु, किशोर और सौम्या का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे यह अवसर दिया. उनके विश्वास ने ही यह सब संभव बनाया और मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी.”

उन्होंने कहा, “मैं अपनी अभिनय प्रशिक्षक कलई रानी का भी धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने एक कलाकार के रूप में मेरा मार्गदर्शन किया. साथ ही मेरी तमिल भाषा प्रशिक्षक माधुरी मैम का भी आभार, जिन्होंने मुझे एक नई भाषा को समझने और इस अनुभव को आत्मविश्वास के साथ अपनाने में मदद की. इस यात्रा को सफल बनाने में हर व्यक्ति का योगदान रहा है. मैं इससे बेहतर शुरुआत की कल्पना नहीं कर सकती थी और ‘जॉन डो’ हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी.”

अर्का मीडिया वर्क्स के बैनर तले निर्मित इस ड्रामा फिल्म में अर्जुन दास, संचना नटराजन और सृष्टि सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा जारा विनीत, नीरव एस, बडावा गोपी, कार्तिक कुमार, अनुपमा कुमार और अर्चना चंदोके भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

–

वीसी

Share