Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, ट्रॉली बैग की पट्टियों में पेंच से कसा 282 ग्राम सोना जब्त

Ahmedabad एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, ट्रॉली बैग की पट्टियों में पेंच से कसा 282 ग्राम सोना जब्त

Ahmedabad, 16 अक्टूबर . Ahmedabad के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) पर कस्टम अधिकारियों ने अबू धाबी से आए एक यात्री के तीन ट्रॉली बैगों से 282.910 ग्राम 24 कैरेट सोना जब्त किया. यह सोना बैगों में लगी धातु की पट्टियों के अंदर छिपाकर रखे गए सोने के छह तारों के रूप में मिला, जिसकी कीमत 42.49 लाख रुपए है.

विभाग के अनुसार, Ahmedabad कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने 15 अक्टूबर को एक खास खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की.

यात्री के सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को तीनों ट्रॉली बैग में पेंच से कसी हुई धातु की पट्टियां मिलीं. बारीकी से जांच करने पर इन पट्टियों के अंदर छिपाया गया सामान मिला.

जब धातु की पट्टियों को हटाया गया, तो अधिकारियों को हर पट्टी से सफेद रोडियम की परत चढ़े सोने के दो तार मिले. इस तरह कुल छह तार बरामद हुए.

बरामद सोना 24 कैरेट शुद्धता का था और इसका वजन 282.910 ग्राम था. इसकी कुल बाजार कीमत 42,49,308 रुपए आंकी गई है. इस सोने को कस्टम्स एक्ट, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है.

मामले की आगे जांच चल रही है. यह जब्ती ऐसे समय में हुई है जब सामान में गुप्त खाने बनाकर या अन्य तरीकों से Ahmedabad में सोना लाने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं.

अगस्त में कस्टम्स अधिकारियों ने Dubai से आ रहे एक यात्री के पास से 350 ग्राम से ज्यादा सोना जब्त किया था, जिसकी कीमत लगभग 36.59 लाख रुपए थी.

यह सोना एक ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा गया था और एक खास खुफिया जानकारी के आधार पर की गई जांच के दौरान बरामद हुआ.

अगस्त के ही एक अन्य मामले में एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू)ने अबू धाबी, शारजाह और कुवैत से आ रहे यात्रियों से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में लगभग 299.5 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए, जिनकी कीमत 49.23 लाख रुपए थी.

इनमें यात्रियों द्वारा छिपाकर रखी गई सोने की चेन और चूड़ियां शामिल थीं. जून में, कस्टम्स अधिकारियों ने Dubai से आ रहे एक विमान से 24 कैरेट का 2,799.3 ग्राम सोना भी जब्त किया था, जिसकी कीमत लगभग 4.27 करोड़ रुपए थी.

सोने के बिस्कुट विमान के सामने वाले शौचालय में एक स्पीकर बॉक्स के अंदर छिपाकर रखे गए थे. इस तलाशी अभियान में विमान के इंजीनियरों ने भी मदद की थी.

जांच से यह पता चलने की उम्मीद है कि इस ताजा जब्ती के पीछे क्या परिस्थितियां थीं और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था.

–

एससीएच/वीसी

Share