मुंबई के वडाला में तीन लोगों ने की तीन राउंड फायरिंग, तीनों आरोपी हिरासत में

Mumbai , 18 अक्टूबर . Mumbai के वडाला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. एआईएसएचई कॉलेज के पास, चार रास्ता स्थित आरए किदवई रोड पर ओला कार से आए तीन लोगों ने सड़क पर जा रहे एक युवक पर तीन राउंड फायरिंग की.
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी ओला कार से घटनास्थल पर पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने सड़क पर जा रहे एक युवक पर तीन राउंड गोलियां चलाईं. अचानक हुई फायरिंग से आसपास मौजूद लोग घबरा गए. अपनी जान बचाने के लिए युवक इधर-उधर भागने लगा. गनीमत रही कि इस घटना में युवक को कोई चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया.
घटना की सूचना मिलते ही माटुंगा Police, क्राइम ब्रांच यूनिट-4 और Police उपायुक्त (डीसीपी) जोन-4 अनुराग जैन मौके पर पहुंचे. Police अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी. Police यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किस वजह से की गई और आरोपियों का पीड़ित युवक से क्या संबंध था.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के समय ओला कार का चालक भी मौके पर मौजूद था. हालांकि, चालक ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया. Police चालक से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार कहां से आए और आरोपियों ने युवक पर गोलीबारी क्यों की.
Police अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. Police घटना के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. अचानक हुई फायरिंग पर युवक ने मौके से भागकर अपनी जान बचा ली और उसे एक भी गोली नहीं लगी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत की बात यह रही कि युवक इस हमले में सुरक्षित बच गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
फिलहाल, Police मामले की आगे की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के पीछे की असली वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.
–
एसएके/एएस


