Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

अगर टाइगर श्रॉफ मुंबई में सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या होगा, कांग्रेस ने देवेंद्र फडणवीस से मांगा इस्तीफा

अगर टाइगर श्रॉफ Mumbai  में सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या होगा, कांग्रेस ने देवेंद्र फडणवीस से मांगा इस्तीफा

New Delhi, 19 अक्टूबर . Mumbai में टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना पर कांग्रेस ने Maharashtra Government और केंद्र Government पर जोरदार हमला बोला. कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा कि जब एक जाने-माने एक्टर Mumbai में सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का क्या हाल होगा. उन्होंने सवाल उठाया कि Gujarat की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई कैसे बाहर वारदात के आदेश दे रहा है और क्या इसकी जानकारी Gujarat Police, Gujarat Government और गृह मंत्री अमित शाह को नहीं है. शमा मोहम्मद ने Maharashtra के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफे की मांग की.

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा, “आप जब वह वीडियो देखते हैं तो आपको लगता है कि क्या हो रहा है? एक तो टाइगर श्रॉफ एक एक्टर हैं. सब लोग उन्हें जानते हैं. अगर उन्हें Mumbai में सुरक्षा नहीं है, तो आप सोच लीजिए कि साधारण लोगों का क्या होगा. उनको शूट करने के बाद ये लोग बोल रहे हैं कि हम लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से हैं और हम आगे भी करेंगे. हम इन लोगों को नहीं छोड़ेंगे जो सलमान खान के साथ बात करते हैं या सलमान खान के साथ रिश्ते रखते हैं.”

उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि आज लॉरेंस बिश्नोई कहां है? वह Gujarat की एक जेल के अंदर है. फिर कैसे लॉरेंस बिश्नोई आदेश देते हैं? क्या Gujarat Police को नहीं पता? क्या Gujarat की भाजपा Government को नहीं पता? क्या अमित शाह को नहीं पता? आज अमित शाह को जवाब देना पड़ेगा कि कैसे लॉरेंस बिश्नोई जेल के अंदर रहकर ऐसे आदेश दे रहा है और लोगों को मरवा रहा है. इसको बंद करना पड़ेगा.

कांग्रेस नेता ने कहा कि दो साल पहले बाबा सिद्दीकी साहब को भी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने मारा था. उसके बाद क्या हुआ? आज Mumbai Police कुछ नहीं कर पा रही है. Maharashtra के गृह मंत्री कौन हैं? देवेंद्र फडणवीस. उनको भी जवाब देना पड़ेगा. अगर लोगों को सुरक्षित नहीं रख सकते हो तो इस्तीफा दे दो और बाहर जाओ.

उन्होंने कहा कि तो वे बोल रहे हैं कि शिवसेना के समय जो दौर था, उसके बारे में एक एकनाथ शिंदे बोल रहे हैं? शिवसेना के समय जो हो रहा था, उसके बारे में शायद उनको ज्यादा पता होगा. उसके बारे में हमको नहीं पता. जब हमारी Government थी तो लोग सुरक्षित थे. जो करना चाहते थे, वह कर सकते थे.

शमा मोहम्मद ने कहा कि जब आप हार रहे हैं, जब आप मुद्दों को ठीक नहीं करवा सकते हैं, जैसे अभी बेरोजगारी है, महंगाई बढ़ चुकी है, सब चीजें महंगी हैं, स्वास्थ्य सेवाएं भी महंगी हो गई हैं और लोग Government की कमियों से असंतुष्ट हैं, तो आप बता दीजिए कि ये हमारी समस्याएं हैं. उसके बावजूद आप क्या करते हो? आप विपक्ष के ऊपर डालते हो. जॉर्ज सोरोस ने ये किया, वो किया, तो सबूत दिखा दो. केवल बोल-बच्चन से काम नहीं चलेगा.

उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी इस देश के लिए, देशवासियों के लिए यहां के लोगों के हक के लिए लड़ रहे हैं तो उनको डर आ जाता है. आजकल राहुल गांधी से डरते हैं ये लोग, क्योंकि राहुल गांधी अभी सड़क पर हैं और राहुल गांधी पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कल यह भी कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. वो जो भी बोलते हैं, वह सही है. आपको पता है कि जब भी उन्होंने आरएसएस के खिलाफ बोला है, वोट चोरी की शुरुआत किसने उजागर की थी? राहुल गांधी ने. उन्होंने दो साल पहले ही बताया था कि वोट चोरी हो रही है और अब वही सच साबित हो रहा है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि वाईएसआर के नेता जगन मोहन रेड्डी ने भी कहा कि इस देश में वोट चोरी हो रही है. वे तो एनडीए के साथ थे. तो आजकल सब लोग, सब नेता राहुल गांधी के पीछे खड़े हो रहे हैं.

–

केके/वीसी

Share