Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
टेनिस,खेल

अलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, 70वीं जीत दर्ज कर बनाई फेडरर-नडाल और जोकोविच के खास क्लब में जगह

अलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, 70वीं जीत दर्ज कर बनाई फेडरर नडाल और जोकोविच के खास क्लब में जगह

अलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, 70वीं जीत दर्ज कर बनाई फेडरर-नडाल और जोकोविच के खास क्लब में जगह

New Delhi, 27 नवंबर . दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने करियर में एक और यादगार अध्याय जोड़ा है. वह इस सदी के 12वें खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में कम से कम 70 टूर-लेवल जीत दर्ज की हैं. उन्होंने Thursday को बोलोग्ना में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ जर्मनी के डेविस कप फाइनल्स क्वार्टर-फाइनल में आर्थर फेरी पर सीधे सेटों में जीत के साथ यह मुकाम हासिल किया.

जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इस उपलब्धि के साथ खुद को पुरुष टेनिस के महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर लिया है. रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी अपने बेहतरीन सीजन में 70 या उससे अधिक मैच जीत चुके हैं.

ज्वेरेव ने 2024 में 69 मैच जीते थे, लेकिन इस साल उन्होंने उससे भी बेहतर प्रदर्शन किया. 70 जीत का आंकड़ा पार करके उन्होंने अपने करियर का नया व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाया और एक नया बेंचमार्क स्थापित किया. 2026 का सीजन अलेक्जेंडर ज्वेरेव के लिए बेहद यादगार रहा. उन्होंने इस साल शानदार प्रदर्शन करते हुए रोलां गैरोस (फ्रेंच ओपन) और यूएस ओपन जीतकर अपने करियर के पहले दो ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किए. इन ऐतिहासिक सफलताओं के दम पर वह इस महीने की शुरुआत में पहली बार एटीपी रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने.

इसके साथ ही ज्वेरेव एटीपी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करने वाले इतिहास के 30वें खिलाड़ी भी बने. फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन में मिली जीत ने न केवल उन्हें ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनाया, बल्कि पुरुष टेनिस के शीर्ष खिलाड़ियों की श्रेणी में भी स्थापित कर दिया. उनकी एक और बड़ी उपलब्धि एक मुश्किल डेविस कप मुकाबले में आई, जहां कैमरन नॉरी ने जान-लेनार्ड स्ट्रफ को हराकर ग्रेट ब्रिटेन को आगे कर दिया था. ज्वेरेव ने फर्नली पर अपनी जीत से जर्मनी को मुकाबले में बनाए रखा, जिससे मैच एक निर्णायक डबल्स मुकाबले में चला गया. हालांकि, जर्मन टीम आखिरकार फाइनल मुकाबला हारने के बाद बाहर हो गई.

एटीपी विन/लॉस इंडेक्स के अनुसार, अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने 2026 सीजन का समापन 70 जीत और 19 हार के शानदार रिकॉर्ड के साथ किया. यह उपलब्धि उस यादगार वर्ष में एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में जुड़ी, जिसमें उन्होंने पहली बार एटीपी ईयर-एंड नंबर 1 का सम्मान हासिल किया.

इस उपलब्धि के साथ ज्वेरेव सीजन के अंत में पुरुषों की एटीपी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर रहने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बन गए. पिछले सप्ताह एटीपी फाइनल्स के दौरान आयोजित ईयर-एंड नंबर 1 सम्मान समारोह में ज्वेरेव ने इस उपलब्धि को अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता बताया.

उन्होंने एटीपी के हवाले से कहा, “यह ट्रॉफी पकड़ना, इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. पिछले साल यह टूर्नामेंट खेलते हुए मैंने सोचा था कि शायद मैं ग्रैंड स्लैम जीत सकता हूं. शायद मैं साल भर अच्छा कर सकता हूं. हालांकि, मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं यह ट्रॉफी पकड़े यहाँ खड़ा हो सकता हूं. ईयर-एंड नंबर 1 बनना सबसे खास बात है. यह मेरे करियर की सबसे बड़ी कामयाबी है.”

2000 से एक सीजन में कम से कम 70 टूर-लेवल जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इस खेल के कई लेजेंड शामिल हैं. मराट साफिन ने 2000 में 73 जीत के साथ यह उपलब्धि हासिल की, उनके बाद लेटन हेविट हैं, जिन्होंने 2001 में 80 जीत दर्ज कीं. रेनर श्यूटलर ने 2003 में 71 जीत हासिल कीं, जबकि एंडी रॉडिक ने 2003 (72) और 2004 (74) में यह आंकड़ा पार किया.

फेडरर छह ऐसे सीजन के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं, जिनमें 2006 में करियर की सबसे अच्छी 92 जीत शामिल हैं. नडाल ने 2008 में 82 जीत के साथ पाँच बार यह मुकाम हासिल किया, जबकि जोकोविच ने 2015 में 82 जीत सहित पाँच मौकों पर यह उपलब्धि हासिल की. डेविड फेरर (2012 में 76), एंडी मरे (2016 में 78), जैनिक सिनर (2024 में 73) और कार्लोस अल्काराज (2025 में 71) भी इस खास ग्रुप का हिस्सा हैं.

–

एसएम/एएस

Share