अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

अयोध्या, 11 अक्टूबर . BJP MP कंगना रनौत ने Sunday को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए. भगवान राम के दर्शन के बाद उन्होंने इसे अपने लिए दिव्य और पवित्र अनुभव बताया. कंगना ने कहा कि अयोध्या की पवित्र धरती पर आने और रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिलना बहुत बड़ी बात है. उन्होंने राम मंदिर की खूबसूरती और उसके विशाल परिसर की भी तारीफ की.

से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा, ”अयोध्या की पवित्र धरती पर आने का सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं होता. आज हमने दर्शन किए. ये दर्शन होना भी बहुत बड़े सौभाग्य की बात है. यहां आकर बहुत अच्छा लगा. मंदिर का परिसर काफी बड़ा है. मंदिर की खूबसूरती देखकर लगता है कि परिवार के साथ यहां 2-3 दिन बिताने पड़ेंगे, तभी मन को संतुष्टि मिलेगी.”

कंगना रनौत अयोध्या में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं. इससे पहले उन्होंने रिकाबगंज इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और शोरूम का उद्घाटन किया. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के विजन और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि शहर में सड़कें बनी हैं और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित हुई हैं.

इसके बाद कंगना श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचीं और रामलला के दर्शन किए. कंगना पहले भी अयोध्या आ चुकी हैं. साल 2024 में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान वह समारोह में शामिल हुई थीं. इससे पहले 26 अक्टूबर 2023 को अपनी फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज से पहले उन्होंने टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन किए थे.

अयोध्या में हाल के दिनों में फिल्मी दुनिया की कई जानी-पहचानी हस्तियां दर्शन के लिए पहुंची हैं. Actor राजपाल यादव भी राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर चुके हैं. उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन किए और वहां महंत संजय दास से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था. मंदिर परिसर में राजपाल यादव को देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं.

–

पीके/वीसी

Leave a Comment