अमृतसर में हथियार और हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर . पंजाब Police को नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. अमृतसर कमिश्नरेट Police ने Friday को एक संगठित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Police ने उनके कब्जे से 11 पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और 2.293 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है.
पंजाब के Police महानिदेशक (डीजीपी) ने Friday को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे. ये हैंडलर्स आरोपियों के माध्यम से अवैध हथियारों की आपूर्ति कर उन्हें आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे.
Police के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ अमृतसर के छेहरटा और ए-डिवीजन थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग First Information Report दर्ज की गई हैं. मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के साथ-साथ इसके पूरे तंत्र और विदेशी कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है.
डीजीपी ने कहा कि पंजाब Police अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि राज्य को सुरक्षित और नशा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
27 अक्टूबर को पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 10 आधुनिक पिस्तौल के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी.
काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की ओर से की गई इस कार्रवाई के बारे में Tuesday को पंजाब के Police महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि सीमा पार से अवैध हथियारों की आवक को रोकने के लिए पंजाब Police द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के हिस्से के रूप में काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने तीन व्यक्तियों को 10 विदेशी अति-आधुनिक 30 बोर पिस्तौलों और मैगजीनों सहित गिरफ्तार करके सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है.
–
एएसएच/एबीएम


