Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

केरल: ऑफिस में पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर पति ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

केरल: ऑफिस में पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर पति ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

इडुक्की, 30 अक्टूबर . केरल के इडुक्की जिले के कुझिथोलु में Friday सुबह 42 वर्षीय एक शख्स ने अपनी पत्नी पर उसके कार्यस्थल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. इसके बाद, उसने पोस्ट ऑफिस के बाहर रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

कुझिथोलु पोस्ट ऑफिस में अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम करने वाली 35 वर्षीय श्रीजा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. उसका इलाज कट्टाप्पना के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

मृतक की पहचान इडुक्की के रहने वाले 42 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है. Friday सुबह जब उसकी पत्नी काम पर पहुंची, तो संतोष भी लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंच गया.

बताया जा रहा है कि पोस्ट ऑफिस के अंदर दोनों के बीच तीखी बहस हुई. बहस के दौरान, संतोष ने लोहे की रॉड से श्रीजा के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

श्रीजा के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए. लोगों को अपनी ओर आते देख संतोष इमारत से बाहर निकला और रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

स्थानीय लोगों और Police की मदद से श्रीजा को कट्टाप्पना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां सिर की गंभीर चोटों का इलाज चल रहा है.

Police के शुरुआती आकलन के अनुसार, यह घटना पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद का नतीजा हो सकता है. Police को शक है कि संतोष ने इस हमले की योजना पहले से ही बनाई होगी. Police की जांच में पता चला है कि जिस रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया गया, उसका कोई लाइसेंस नहीं था.

Police इस बात की जांच कर रही है कि संतोष को यह हथियार कहां से मिला और इसे हासिल करने में क्या कोई और भी शामिल था? कट्टाप्पना Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, संतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए तालुक अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया.

सार्वजनिक कार्यस्थल पर हुए इस हमले और उसके बाद पोस्ट ऑफिस के बाहर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पिछले दो वर्षों से दोनों के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं थे और तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी.

–

एसडी/एबीएम

Share