अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, दो आरोपी दबोचे गए

चंडीगढ़, 1 नवंबर . पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब Police को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने नशा तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 5 किलो हेरोइन बरामद की है.
इस संबंध में जानकारी पंजाब डीजीपी के ‘एक्स’ पोस्ट के माध्यम से साझा की गई. पोस्ट में लिखा गया, “एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 5 किलो हेरोइन बरामद की गई है.”
डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी अपने अज्ञात साथियों से हेरोइन की खेप मंगाते थे और उसे पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में अन्य लोगों तक पहुंचाते थे. यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और सीमापार से आने वाली हेरोइन को राज्य में सप्लाई करने का काम कर रहा था.
इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत First Information Report दर्ज कर ली गई है. Police अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच जारी है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों का पता लगाया जा सके और पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं.
पंजाब Police ने दोहराया है कि पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी से निPatna और संगठित नशा नेटवर्क को खत्म करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पंजाब Police इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है और लगातार इस तरह की कार्रवाई कर रही है.
पिछले कुछ महीनों में पंजाब Police ने काउंटर इंटेलिजेंस और एसटीएफ की मदद से कई बड़े नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. सीमा से सटे जिलों अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और गुरदासपुर में ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. Police अब ड्रोन मूवमेंट पर भी पैनी नजर रख रही है और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है.
–
एससीएच/वीसी


