भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, कहा-राहुल गांधी लोकतंत्र नहीं, भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे

Lucknow, 3 नवंबर . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जा रही है. इस पदयात्रा के जरिए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस, Samajwadi Party और इंडी गठबंधन पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने, संसद की कार्यवाही बाधित करने और जनता के बीच गलत सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाया. इस दौरान प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक, मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मंत्री रजनी तिवारी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने विपक्ष पर तीखे हमले किए.
उत्तर प्रदेश Government के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष का एक एजेंडा है संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को कमजोर करके देश में अराजकता फैलाना. भारतीय जनता पार्टी इस एजेंडे के खिलाफ एक जन-जागरूकता अभियान चला रही है. आज से 5 तारीख तक, हमारे वरिष्ठ नेता इस अभियान के जरिए एक संदेश देंगे और उन ताकतों को बेनकाब करेंगे जो कथित तौर पर देश में अस्थिरता पैदा करने की साजिश रच रही हैं. कांग्रेस एक विदेशी एजेंडे का मोहरा बन गई है, और इसका मकसद देश के संविधान को कमजोर करना और अराजकता फैलाना है.
यूपी Government के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार इस तरह की राजनीति कर रहे हैं. उन्हें चुनाव लड़कर जनता के सामने अपने विचार रखने चाहिए. संसद की कार्यवाही में बाधा डालना और जनता के बीच अफवाहें फैलाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. विदेशी साजिश के मुद्दे पर उन्होंने राहुल गांधी, इंडी गठबंधन और बांग्लादेशी नेटवर्क का जिक्र करते हुए विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए.
ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा की इस पदयात्रा के माध्यम से जनता को यह बताया जाएगा कि किस तरह इंडी गठबंधन, कांग्रेस और Samajwadi Party के नेता लोकतांत्रिक व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि Union Minister और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए Lucknow आ रहे हैं. उनके नेतृत्व में Chief Minister योगी आदित्यनाथ और पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देंगे.
वहीं, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च आयोजित कर रही है. उन्होंने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले कांग्रेस आतंकवादियों के समर्थन से चुनाव जीतने का प्रयास करती थी और अब उसके नेता देश में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने और अराजकता समाप्त करने के लिए सभी भारतीयों को एकजुट होकर आगे आना चाहिए तथा इस अभियान में भागीदारी करनी चाहिए.
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने भी विपक्ष पर लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने देश को अराजकता की ओर धकेलने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है. विपक्षी नेता रोज नए भ्रम और झूठे नैरेटिव फैलाकर अपने Political हित साधने का प्रयास कर रहे हैं. इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा उनके दावों का जवाब देगी, जनता के सामने उनकी राजनीति को उजागर करेगी और अपना विरोध दर्ज कराएगी. देश के जागरूक नागरिक गलत सूचनाएं फैलाने वाले विपक्ष को स्वीकार नहीं करेंगे.
इस बीच, Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश Government की मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि उन्होंने अभी तक अखिलेश यादव का बयान नहीं देखा है, लेकिन उनके मुताबिक अखिलेश यादव न तो सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं और न ही दूसरों का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि दूसरों के प्रति की जाने वाली टिप्पणियां किसी भी व्यक्ति के संस्कारों को दर्शाती हैं.
प्रदेश Government के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी भाजपा की पदयात्रा का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस तरह अराजकता फैलाने और लोकतंत्र पर हमला करने का प्रयास कर रहा है, उसका जवाब देना सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी है. उन्होंने विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों को ड्रामा बताते हुए कहा कि यदि विपक्ष इस तरह की गतिविधियां करेगा तो सत्ता पक्ष को भी उसका जवाब देना जरूरी है.
राजभर ने प्रदेश Government के कामकाज का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा Government ने गरीबों को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने से लेकर जरूरतमंदों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने तक कई क्षेत्रों में काम किया है. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान Government ने जनकल्याण के लिए जो कदम उठाए हैं, वैसे काम पिछली Governmentों के कार्यकाल में देखने को नहीं मिले.
–
एसएके/पीएम


