Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

अभिनेता अजित कुमार ने पत्नी संग ‘म्यूजिक, प्यार और लॉन्ग ड्राइव’ का लिया मजा

Actor अजित कुमार ने पत्नी संग ‘म्यूजिक, प्यार और लॉन्ग ड्राइव’ का लिया मजा

चेन्नई, 21 नवंबर . Actor अजित कुमार ने अपनी पत्नी शालिनी अजित कुमार के साथ एक मजेदार ड्राइव का आनंद लिया. इस दौरान दोनों ने कुछ बेहतरीन गानों पर खूब मस्ती की.

शालिनी ने Saturday को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके साथ बिताए गए अच्छे पलों का एक वीडियो शेयर किया. ‘वलीमई’ फिल्म के Actor अजित गाड़ी चला रहे थे, जबकि शालिनी उनके बगल वाली सीट पर बैठी थीं.

अजित खुद social media पर नहीं हैं, लेकिन शालिनी अक्सर ‘थुनिवु’ Actor के ऐसे खास और दुर्लभ पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. पिछले हफ्ते, उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें अजित अपने बेटे आद्विक को गले लगाए हुए नजर आ रहे थे.

अजित ने अपने बेटे को स्कूल से पिक करके उसे एक प्यारा सा सरप्राइज दिया. पिता-बेटे की इस जोड़ी की तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए शालिनी ने लिखा, “स्कूल से सरप्राइज पिक-अप !!!”

अजित के काम की बात करें तो, वह फिलहाल निर्देशक अधिक रविचंद्रन की अगली फिल्म ‘डेयर डेविल’ में व्यस्त हैं. ‘ब्रेव हार्ट्स प्रोडक्शन’ के बैनर तले शालिनी द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म की शूटिंग इस साल 2 नवंबर से शुरू हो गई है.

अपने जन्मदिन से एक दिन पहले, युवा निर्देशक (जो अजित के बहुत बड़े फैन माने जाते हैं) ने अपना उत्साह जाहिर करते हुए एक पोस्ट में लिखा, “मेरे सर की तरफ से मुझे जन्मदिन का एडवांस गिफ्ट. जी हां, हम 2 नवंबर से काम शुरू कर रहे हैं. एके सर की ‘डेयर डेविल’…”

फिल्म की टेक्निकल टीम की बात करें तो, इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में संगीत मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. फिल्म का कैमरा वर्क अधिक रविचंद्रन के भरोसेमंद कैमरामैन अभिनंदन रामानुजम संभाल रहे हैं.

गौरतलब है कि वे निर्देशक की अजित के साथ पिछली फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ में भी डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी थे. विजय वेलुकुट्टी, जो अधिक रविचंद्रन की ‘गुड बैड अग्ली’ में भी एडिटर थे, एडिटिंग डिपार्टमेंट के प्रमुख हैं.

–

एएसएच/एमएस

Share