Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अखिलेश यादव को आजम खान की नहीं, मुस्लिम वोटों की चिंता : नरेंद्र कश्यप

अखिलेश यादव को आजम खान की नहीं, मुस्लिम वोटों की चिंता : नरेंद्र कश्यप

Lucknow, 22 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर सियासत गर्मा गई है. यूपी Government के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इसे मुस्लिम समुदाय को साधने वाली मुलाकात बताते हुए कहा कि सपा को आजम खान की नहीं बल्कि मुस्लिम वोटों की चिंता है.

उत्तर प्रदेश Government के मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि सपा नेता आजम खान जेल में हैं और उनको मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है. अखिलेश यादव को मुस्लिम फैक्टर की चिंता है लेकिन उन्हें आजम खान की भी तो चिंता होनी चाहिए थी, जो उन्हें नहीं है? अखिलेश यादव इतने स्वार्थी हो गए हैं कि Samajwadi Party के बारे में सोचने के बजाय, अगर वे आजम खान की मुश्किलों के बारे में सोचते तो बेहतर होता. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की जनता अब इस तरह की अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की राजनीति को पसंद नहीं करती है.

यूपी Government के मंत्री संजय निषाद के आरक्षण वाले बयान पर मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि हम पिछले 40 सालों से कश्यप और निषाद समुदायों के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं. इस मुद्दे पर देश के Prime Minister Narendra Modi और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के साथ बातचीत चल रही है. Government सही समय आने पर इस पर फैसला लेगी.

उन्होंने कहा कि संजय निषाद की चिंता निषाद और कश्यप समुदायों के आरक्षण को लेकर नहीं है. उनकी चिंता इसलिए बढ़ गई है क्योंकि निषाद समुदाय के लोगों के बीच उनको लेकर नाराजगी बढ़ रही है. इसी नाराजगी की वजह से संत कबीरनगर में Lok Sabha चुनाव के दौरान उनके बेटे को हार का सामना करना पड़ा. संजय निषाद एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं, उनको अपने मुद्दे पर बात करने का अधिकार है. मेरा मानना है कि उनको अपने मुद्दे को Prime Minister Narendra Modi और यूपी कैबिनेट के सामने रखना चाहिए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के Lucknow दौरे पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी राज्य की सभी सीटें जीतने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तर प्रदेश दौरा लगभग निश्चित माना जा रहा है. भाजपा एक बार फिर उत्तर प्रदेश में क्लीन स्वीप करने के लिए तैयार है.

बता दें कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय दौरे पर Lucknow आएंगे. इस दौरान वह विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा भी लेंगे. इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, यूपी के सभी Union Minister, प्रदेश Government के मंत्री, सांसद और विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहेंगे.

यूपी में Policeकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी पर नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सीएम योगी धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं, उन्होंने Policeकर्मियों की सुविधाओं को बढ़ाने का फैसला किया है. यूपी Police ने साढ़े नौ साल में अपराध और कानून व्यवस्था को बेहतर करने का काम किया है और वे बधाई के पात्र हैं.

उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर चुनाव जीतने वाली है. अखिलेश यादव को लगता है कि भाजपा पैसे के दम पर चुनाव जीतने वाली है तो उनकी सोच गलत है.

–

एसएके/पीएम

Share