
Lucknow, 11 दिसंबर . उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर स्थित सतर्कता टीम ने नोएडा निवासी दशरथ पाल को गिरफ्तार किया है. आरोपी दशरथ पाल ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर जनता के साथ धोखाधड़ी की और डिप्टी सीएम से मिलने के बहाने पहुंचा था.
जानकारी के अनुसार, दशरथ पाल ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बनकर उपChief Minister के आवास में प्रवेश किया. इस दौरान वह पकड़ में आ गया. आरोप है कि वह नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ और Lucknow समेत कई स्थानों पर धोखाधड़ी कर चुका है.
घटना की जानकारी उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दी. इसके बाद सतर्कता टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी गौतमबुद्धनगर के दादरी थाना क्षेत्र का निवासी है. Lucknow की Police ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है.
दशरथ पाल सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. वह अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है और अपने आप को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बताकर उनके नाम का दुरुपयोग करता था. Police आरोपी से पूछताछ कर उसकी अन्य साजिशों और साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोपी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है और लगातार नेताओं के नाम का दुरुपयोग कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह कई प्रभावशाली पद पर बैठे लोगों का नाम लेकर लोगों को ठगता और अन्य नेताओं तक पहुंच बनाने की कोशिश करता था, लेकिन उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य के आवास की सतर्कता टीम ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में पता चला कि वह एक फर्जी और धोखेबाज है.
Police अब यह जांच कर रही है कि आरोपी आखिर उपChief Minister के आवास पर किस मकसद से पहुंचा था और उसने नेताओं के नाम का दुरुपयोग कर अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है. केशव प्रसाद मौर्य ने इस घटना से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करा दिया है.
–
एएमटी/डीकेपी