
कोलकाता, 7 मार्च . पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में अपने दिव्यांग बेटे की गला घोंटकर हत्या करने और शव को दफनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. Police ने यह जानकारी दी.
पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के मेमारी इलाके में अपने दिव्यांग बेटे की हत्या कर उसे दफनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
Police के अनुसार आरोपी की पहचान सोनालाल मंडी के रूप में हुई है, जिसे Friday रात गिरफ्तार किया गया. वह मेमारी थाना क्षेत्र के मंडलग्राम का रहने वाला है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
Police ने बताया कि उसका बेटा सूर्या जन्म से ही नेत्रहीन था और उसके हाथ-पैर भी सामान्य रूप से काम नहीं करते थे. बच्चे की विशेष स्थिति के कारण परिवार को उसकी देखभाल में काफी कठिनाई हो रही थी.
बच्चे के जन्म के कुछ महीनों बाद ही उसकी मां घर छोड़कर चली गई थी. इसके बाद वह कुछ समय तक अपनी नानी के साथ रहा. नानी की मृत्यु के बाद उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उसकी दादी पर आ गई. Police के मुताबिक, उसी समय से बच्चे का पिता सोनालाल मंडी बच्चे को बोझ मानने लगा.
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी ने पहले अपने बेटे को अनाथालय भेजने की कोशिश की थी. जब यह संभव नहीं हुआ तो उसने बच्चे की हत्या की योजना बना ली.
Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि Wednesday को सोनालाल अपने बेटे को मेमारी के बरापालाशन इलाके में स्थित कलदिघी झील के किनारे ले गया. वहां उसने गला घोंटकर बच्चे की हत्या कर दी और शव को दफना दिया.
Thursday सुबह झील का पानी बढ़ने से मिट्टी हट गई और बच्चे का शव पानी के किनारे दिखाई देने लगा. सूचना पर Police मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
जांच के दौरान Police ने सोनालाल मंडी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
–
एससीएच/एसवीएन/पीयूष