
पाकुड़, 4 मार्च . Jharkhand के पाकुड़ जिले में होली के दिन एक व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा गांव में Wednesday शाम 40 वर्षीय देवराज Government की उनके घर के पास धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.
घटना के वक्त उनके पिता भी मौके पर मौजूद थे. Police के अनुसार देवराज Government दोपहर बाद दोस्तों के साथ होली खेलकर घर लौटे थे. शाम करीब चार बजे वह अपने घर के पास खड़े थे, तभी 8 से 10 युवकों का एक समूह वहां पहुंचा और उन्हें घेर लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई. आरोप है कि हमलावरों ने देवराज पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक के पिता मेघनाथ Government ने Police को दिए बयान में कहा है कि हमला उनके सामने हुआ.
उन्होंने हमलावरों से बेटे को छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी. उन्होंने आसपास के लोगों से भी मदद मांगी, परंतु भय के कारण कोई हस्तक्षेप नहीं कर सका.
घायल देवराज को परिजन तत्काल सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही नगर थाना Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बाद में पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया.
Police का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हमलावरों की पहचान हो गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि देवराज का किसी के साथ कोई गंभीर विवाद नहीं था. हालांकि घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. थाना प्रभारी के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
Police ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि एहतियातन Police बल की तैनाती की गई है.
–
एसएनसी/एससीएच