मध्य प्रदेश में आत्मीयता और सौहार्द से मनाएं त्यौहार : सीएम मोहन यादव

Bhopal , 4 मार्च . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से हर त्यौहार आत्मीयता और सौहार्द से मनाने का आह्वान किया है.

Chief Minister यादव ने Wednesday को Chief Minister निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को होली की बधाई और मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरे और समाज में सद्भाव-सकारात्मकता और एकता का रंग सदा चटक रहे यही कामना है.

Chief Minister ने सभी से आत्मीयता और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने का आह्वान किया. Chief Minister निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में उड़ते रंग, गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच, ब्रज-बरसाने के होली गीतों, पारंपरिक संगीत और मयूर नृत्य के साथ उल्लास और उमंग से सराबोर वातावरण में सभी ने शालीनता के साथ पर्व का आनंद लिया.

उन्होंने Chief Minister निवास पर आए संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया. वरिष्ठ और गणमान्य नागरिकों का अभिवादन किया और सभी आगंतुकों पर पुष्प वर्षा एवं गुलाल उड़ाकर मेजबान के रूप में सबका स्वागत किया. उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को गुलाल लगाया और पारम्परिक वाद्ययंत्रों के साथ उनके सुर में सुर भी मिलाया.

Chief Minister निवास में होली पर्व पर आयोजित मिलन समारोह में सभी को गुजिया, बालूशाही, ठंडाई सहित कई परंपरागत व्यंजन परोसे गए.

एसएनपी/एससीएच

Leave a Comment