
Mumbai , 14 दिसंबर . कोलकाता और हैदराबाद के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Sunday को देश की आर्थिक राजधानी Mumbai में होंगे. कोलकाता और हैदराबाद की तरह ही मेसी को लेकर Mumbai में भी भारी उत्साह है. Mumbai के फैंस भी मेसी को देखने के लिए उत्साहित हैं और बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं.
से बात करते हुए एक युवा फैन ने कहा, “कोलकाता में जो कुछ भी हुआ, वो निराशाजनक था. हैदराबाद में कार्यक्रम शानदार रहा. मेसी अब Mumbai आ रहे हैं. उन्हें लेकर बहुत ज्यादा उत्साह है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि जितनी अच्छी तरह से हैदराबाद के फैंस ने मेसी को देखा, उसी तरह से हम भी उनकी झलक देख पाएंगे. मैं 2010 से उन्हें फॉलो कर रहा हूं. इसलिए मेरे लिए उन्हें देखने का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है.”
फैन ने कहा कि मेसी एक पूर्ण फुटबॉलर हैं. वह सिर्फ गोल नहीं करते, बल्कि गोल का मौका बनाने के बाद गोल करते हैं. पेनाल्टी पर गोल करना हो या कॉर्नर से या फिर फुटबॉल की हर तकनीक में मेसी दक्ष हैं. उनको खेलते हुए देखना करिश्मे की तरह है. मेसी को देखने की खुशी में पिछले 2-3 दिनों से अच्छी तरह नहीं सुन पाया हूं. उन्हें देखने का मौका मेरे लिए सपना सच होने जैसा है.
एक अन्य फैन ने कहा, “मेसी को देखने के लिए फैंस के बीच काफी उत्साह है. कोलकाता में जो कुछ भी हुआ था, वो अच्छा नहीं था. हैदराबाद ने India का सम्मान बचा लिया.”
फैन ने भारतीय फुटबॉल को विकसित करने के लिए Government से अपील करते हुए कहा कि मेसी को India लाने के लिए जितना निवेश किया गया है, हमारे भारतीय फुटबॉल में भी उतना निवेश किया जाना चाहिए. सुनील छेत्री जैसे खिलाड़ी कम नहीं हैं, लेकिन उन्हें वो सुविधाएं नहीं मिलतीं जितनी मेसी और दूसरी विदेशी टीमों और खिलाड़ियों को मिलती है. Government को भारतीय फुटबॉल के विकास के बारे में सोचना चाहिए.
–
पीएके