ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के बोंडी बीच पर मास शूटिंग, यहूदियों के पावन पर्व पर गोलीबारी, पीएम अल्बनीज ने जताया दुख

सिडनी, 14 दिसंबर . ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर गोलीबारी हुई है. दो हमलावरों ने वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुन गोली चलाई. Sunday का दिन होने के कारण भारी संख्या में लोग जुटे थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहूदियों की तादाद अच्छी खासी थी. ये सभी यहां पर आठ दिवसीय पवित्र पर्व हनुक्का के पहले दिन के समारोह के लिए एकत्रित हुए थे. स्थानीय मीडिया के अनुसार Police ने दोनों ही हमलावरों को पकड़ लिया है.

इस बीच Prime Minister एंथनी अल्बनीज ने गोलीबारी पर एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा: बोंडी के दृश्य चौंकाने वाले और परेशान करने वाले हैं. Police और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर काम कर रहे हैं. मेरी संवेदनाएं हर पीड़ित व्यक्ति के साथ हैं. मैंने अभी-अभी एएफपी कमिश्नर और एनएसडब्ल्यू (न्यू साउथ वेल्स) प्रीमियर से बात की है. हम एनएसडब्ल्यू Police के साथ काम कर रहे हैं और जैसे ही और जानकारी सामने आएगी, हम आगे अपडेट देंगे. मैं आस-पास के लोगों से एनएसडब्ल्यू Police की जानकारी फॉलो करने का आग्रह करता हूं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 50 राउंड तक गोलियों की आवाज सुनी हैं. कैंपबेल परेड के पास जमीन पर लोग पड़े हुए थे.

घटना शाम करीब 6:30-6:45 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई, जब बीच पर सैकड़ों लोग मौजूद थे. यह हनुक्का (यहूदी त्योहार) के पहले दिन आयोजित “चानुका बाय द सी” इवेंट के दौरान हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो लोग (काले कपड़ों में) ने राइफल्स या शॉटगन से ताबड़तोड़ फायरिंग की – 12 से 50 तक गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं. एनएसडब्ल्यू एंबुलेंस सर्विस के अनुसार दस लोग घायल हुए हैं. कुछ रिपोर्ट्स ने मौत की बात कही है लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

Police ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया. स्थानीय मीडिया हाउस ‘सिडनी संडे मॉर्निंग हेराल्ड’ के अनुसार एक को Police ने गोली मारी जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. लोगों को शेल्टर लेने और क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई. हेलिकॉप्टर और एम्बुलेंस तैनात कर दिए गए हैं.

माना जा रहा है कि हमलावरों में से एक आदमी को Police ने गोली मार दी है, जबकि दूसरे आदमी को, जिसे दूसरा हमलावर माना जा रहा है, गिरफ्तार कर लिया गया है.

Police ने लोगों से उस इलाके में जाने से बचने की अपील की है और घटनास्थल पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है.

केआर/

Leave a Comment