‘आपको ओलंपिक खेलने के उद्देश्य से तैयारी करनी चाहिए,’ पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों को दिया कड़ी मेहनत का मंत्र

गंगटोक, 28 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में Tuesday की सुबह स्थानीय किशोर लड़के और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलने का आनंद लिया. पीएम मोदी ने इस दौरान युवा खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कहा कि India ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने की कोशिश कर रहा है. आप सभी तैयार रहिए.

Prime Minister ने युवा खिलाड़ियों से बातचीत का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है.

वीडियो में पीएम कहते हैं, “मुझे क्या आपलोग फुटबॉल खेलना सीखाएंगे. ऐसा तो नहीं कि आपलोग मुझे हरा देंगे.”

पीएम ने एक बच्चे से कहा कि आप अच्छे कोच बन सकते हैं.

Prime Minister ने आगे कहा, “खेलने के लिए सिर्फ अभ्यास काफी नहीं है. मैच होना चाहिए. इससे हम सीखते हैं. हममें जुनून पैदा होता है. आने वाले दिनों में इसे लोकप्रिय बनाना है. आपको पता होगा India ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने का प्रयास कर रहा है. उस समय तक आपलोग परिपक्व खिलाड़ी बन जाएंगे. इसलिए आप सभी को अभी से बेहतर करना का प्रयास करना चाहिए और अपनी तैयारी ओलंपिक खेलने के उद्देश्य से तैयारी करिए.”

पीएम मोदी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए और खिलाड़ियों के बीच से गेंद निकालते हुए कई गोल भी किए.

इससे पहले पीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है.”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “इन युवाओं के साथ फुटबॉल का एक जबरदस्त सेशन.”

Prime Minister ने खिलाड़ियों को फुटबॉल पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया.

पीएम 27 अप्रैल की शाम को गंगटोक पहुंचे थे. उनका Tuesday का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है. बच्चों के साथ समय बिताने के बाद Prime Minister गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे. वह पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे, जहां वे राज्य भर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे.

ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, संपर्क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि सहित कई क्षेत्रों को कवर करती हैं, और इनका उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है.

पीएके

Leave a Comment