
Lucknow, 22 दिसंबर . योगी Government ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुपूरक बजट में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के सफल और सुचारू आयोजन के लिए 200 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि का प्रस्ताव किया है. पंचायती राज विभाग से जुड़े इस प्रस्ताव का उद्देश्य चुनावी तैयारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है.
योगी Government के इस कदम को ग्रामीण लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य Government ने न सिर्फ चुनावी प्रक्रिया बल्कि पंचायतों से जुड़े बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने का खाका तैयार किया है.
सीएम योगी के निर्देश पर पंचायतों के सशक्तिकरण पर Government विशेष जोर दे रही है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए अनुपूरक बजट 2025-2026 के अंतर्गत 200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया जा रहा है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय भवन निर्माण के लिए 24.50 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया गया है.
प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण हिस्से में पंचायत उत्सव भवन या बारात घर के निर्माण पर योगी Government का विशेष ध्यान है. इसके लिए प्रतीकात्मक राशि के तहत एक लाख रुपए का प्रावधान किया जा रहा है. आवश्यक धनराशि बचत मद से वहन की जाएगी.
वहीं, जिला पंचायत शाहजहांपुर में भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए का प्रस्ताव है. योगी Government की कोशिश है कि इन प्रावधानों से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक क्षमता बढ़ेगी. इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक गतिविधियों को स्थान मिलेगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया अधिक सुदृढ़ होगी. अनुपूरक बजट से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी.
–
विकेटी/डीकेपी